Mirzapur Ganga river news :- जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा गंगा नदी में जलस्तर वृद्धि के कारण संभावित फसल क्षति के आंकलन हेतु एक टीम का गठन किया जाता है। यह टीम क्षेत्र में जाकर जलस्तर वृद्धि के प्रभाव से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करेगी। इसमें आमतौर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ, और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी शामिल होते हैं। यह टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करती है, नुकसान की स्थिति का निरीक्षण करती है, और उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार करती है ताकि किसानों को उचित मुआवजा या सहायता प्रदान की जा सके। जिलाधिकारी, मीरजापुर द्वारा आज दिनांक 16.09.24 को वर्तमान में हो रही गंगा नदी में जलस्तर वृद्धि के दृष्टिगत जल प्लावन से प्रभावित ग्राम भटौली की कृषि भूमि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में शामिल राजस्व विभाग, कृषि विभाग तथा उद्यान विभाग की संयुक्त टीम गठित करते हुए फसल क्षति का आकलन पूर्ण करते हुए 24 घंटे में फसल क्षति आंकलन की रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। वर्तमान में तहसील से प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील सदर में सम्भावित प्रभावित कृषि क्षेत्रफल 95 हेक्टेयर है। तथा तहसील चुनार में सम्भावित प्रभावित कृषि क्षेत्रफल 70 हेक्टेयर है।
जनपद मीरजापुर में संभावित बाढ़ का परिदृश्य
गंगा नदी का चेतावनी जलस्तर- 76.724 मीटर
गंगा नदी का खतरे का जलस्तर- 77.724 मीटर
दिनांक- 16/09/2024
समय- 12 PM
वर्तमान जलस्तर- 76.50 मीटर
वृद्धि दर- (+)0.5 cm/hr
तहसील सदर (कुल प्रभावित ग्राम-31)
1.आबादी व फसल व आवागमन प्रभावित ग्राम-0
2.फसल व आवागमन प्रभावित-2- हरसिंहपुर, मल्लेपुर
3.केवल फसल प्रभावित ग्राम-24- पतारी तिवारी, नान्हुपुर, नौहां, खुटहां मौनस, हिरापट्टी, भटौली, जौसरा, बेदौली कला, बेदौली खुर्द, महड़ौरा, गौरा महड़ौरा, लालापुर, चक महड़ौरा, आराजी महड़ौरा, देवरी मु० बिरोही, बिलसड़ी, त्रिलोकपुर, सुखनई, छिल्पी, मवैया, तिलठी, मझरा, चक सेमरा, मिश्रधाप।
4.केवल आवागमन प्रभावित ग्राम-4- बेलवन, कंतित, भटेवरा (छानबे), रानीबारी,।
5.केवल आबादी प्रभावित ( कटान के कारण)-1 बीजर कला
राहत-
a. 7 नाव संचालित (3 मोटर बोट, 4 साधारण नाव)
b. 126 लंच पैकेट वितरित
c. विस्थापितों के लिए अस्थायी राहत कैम्प – पंचायत भवान, बीजर कलां, सदर में 8 परिवारों के 42 लोगों को विस्थापित किया गया है l
जिलाधिकारी मिर्जापुर
तहसील चुनार (कुल प्रभावित ग्राम-24)
1.आबादी व फसल व आवागमन प्रभावित ग्राम-0
2.फसल व आवागमन प्रभावित-5- जलालपुर माफी, धनैता,जगदीशपुर उर्फ तम्मलगंज, नकहरा,बघेडा।
3.केवल फसल प्रभावित ग्राम-19- मझरा कला,पसियाही,रामगढ़ कला, पीपराही,धन्नूपुर,मझरा खुर्द,दीनानाथ उर्फ रतनपुर, धनैता, कांतापुर,प्रेमापुर,बगही, गांगपुर,भवानीपुर, बघेड़ी, बघेडा, मनिकपुरा,शिवपुर,दामोदर पट्टी,चितरहा,केशवपुर।
4.केवल आवागमन प्रभावित ग्राम-
. केवल आबादी प्रभावित ( कटान के कारण)-0
.राहत।
7 नाव संचालित (5 मोटर बोट,2 साधारण नाव)
100 लंच पैकेट वितरित।
नोट :-
1. ग्राम बीजर कलां, ब्लॉक छानबे, तहसील सदर के समीप गंगा नदी में हो रहे कटान के दृष्टिगत ग्राम के समीपवर्ती कुल 8 परिवारों (कुल 42 सदस्य) को पंचायत भवन, बीजर कलां में अस्थायी राहत कैम्प की स्थापना करते हुए विस्थापित किया गया है l स्थापित किए गए अस्थायी राहत कैम्प में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग अलग राहत शिविर, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय, सामुदायिक किचन की स्थापना, स्वास्थ्य विभाग के टीम की तैनाती, विद्युत आपूर्ति तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गयी है।
2.प्रभावित ग्रामों में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उपज़िलाधिकारी सदर एवं चुनार तथा तहसीलदार सदर एवं चुनार द्वारा निरंतर निरक्षण पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
3. उपज़िलाधिकारी सदर एवं चुनार के स्तर पर बाढ़ प्रभावित मकानों कि आबादी को विस्थापित करने कि समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं गयी हैं।
यह भी पढ़ें :- ⬇️

Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक




2 thoughts on “Mirzapur Ganga river news :- गंगा नदी का बड़ा जलस्तर, फसलों को हो रहा है नुकसान, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण”