बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- केंद्रीय राज्यमंत्री ने तहसील चुनार में बाढ़ से प्रभावित गांव का किया भ्रमण

Mirzapur news :- केंद्रीय राज्यमंत्री ने तहसील चुनार में बाढ़ से प्रभावित गांव का किया भ्रमण

Mirzapur news :- मा० अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने तहसील चुनार में बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा किया और बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। राज्यमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों को जल्द से जल्द राहत और पुनर्वास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि बाढ़ पीड़ितों को जल्द राहत मिल सके।

जनसामान्य से मिले और सुनी उनकी समस्याएं

विधानसभा चुनार के नरायनपुर विकासखंड के ग्राम बेला, सहसपुर, बगही पहुंचकर बाढ़ प्रभावित जनसामान्य से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद उन्होंने ग्राम बघेड़ा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की।

बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं

उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उपस्थित अधिकारीगण को बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नुकसान हुई फसलों के सर्वेक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ के घटते बढ़ते पानी के निगरानी के साथ साथ संभावित और बाढ़ के हिसाब से पूरा प्रबंध किया जाए और जो भी नुकसान फसलों का हो उसका पूरा सर्वे हो।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/mirzapur-ganga-river-news-high-water-level-of-ganga-river-is-causing-damage-to-crops-district-magistrate-inspected/

साथ ही बाढ़ के बाद तमाम समस्याएं व बीमारियां आती हैं और पशुओं के चारे आदि की तो उसका भी प्रबंध किया जाए। यदि बाढ़ की स्थिति और भयावह तो बाढ़ चौकी की व्यवस्थाएं की जाये। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया कि नुकसान हुई फसलों का सर्वे कराते हुए जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रभावित परिवारों को आश्वासन

उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि आप सभी निश्चिंत रहें सरकार द्वारा जो भी आवश्यक सुविधाएं है वह आप सभी को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी बाढ़ से पीड़ित व्यक्ति सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा यह सुनिश्चित करना मेरा दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित गांव में ग्रामीणों के सुविधा के दृष्टिगत पर्याप्त सुविधा के प्रबन्ध किए जाए तथा बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के खाने पीने की भी व्यवस्था की जाए उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए।

कई दिग्गज नेता रहे मौजूद :- 

इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर अनिल सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष दुखरन सिंह, प्रदेश सचिव पंचायत मंच राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश सचिव सहकारिता मंच अरुणेश पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद,  जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, विधानसभा अध्यक्ष धनंजय पटेल, जोन अध्यक्ष आलोक पटेल, सिद्धार्थ सिंह उर्फ मिकी सिंह, हर्षित पटेल, मनीष सिंह पटेल, विकाश सिंह ,सोनेलाल सिंह, गौरव पटेल, रविशंकर पटेल, अभिषेक सिंह पटेल राहुल ओझा आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें। उक्त आशय कि जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

यह भी पढ़ें :- ⬇️

Mirzapur news :- कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम हेतु किया जागरूकता शिविर – Suryodaya samachar

वरिष्ठ संवाददाता तारा त्रिपाठी, मिर्जापुर।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग