
Kunal Shah :- भारतीय फिनटेक क्षेत्र के प्रमुख नामों में शामिल CRED के संस्थापक कुणाल शाह को अब वैश्विक स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। टेक दिग्गज मेटा ने उन्हें व्हाट्सऐप के अगले चरण के विकास का नेतृत्व सौंपने का फैसला किया है। इसके साथ ही कंपनी ने CRED में बड़ा निवेश भी किया है, जिससे स्टार्टअप की वैल्यू में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
CRED में हुआ बड़ा निवेश
मेटा ने CRED के नए फंडिंग राउंड के तहत करीब 900 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। इस निवेश के बाद कंपनी में उसकी लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है। इस सौदे के साथ CRED का मूल्यांकन करीब 4.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
कुणाल शाह संभालेंगे नई भूमिका
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कुणाल शाह CRED के दैनिक संचालन से अलग होकर मेटा की वैश्विक नेतृत्व टीम का हिस्सा बनेंगे। वह व्हाट्सऐप के विकास, विज्ञापन आधारित सेवाओं, सब्सक्रिप्शन मॉडल और एआई तकनीक के विस्तार पर काम करेंगे।
लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर हादसे ने खड़े किए सुरक्षा पर बड़े सवाल, जांच में सामने आ रहे नए खुलासे
CRED में अंतरिम नेतृत्व की घोषणा
कुणाल शाह के नई भूमिका में जाने के बाद कंपनी ने रणनीति और वित्त विभाग से जुड़े मितेन संपत को अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। कंपनी भविष्य के लिए स्थायी नेतृत्व ढांचे पर भी काम कर रही है।
तेजी से बढ़ा CRED का कारोबार
2018 में शुरू हुई CRED अब केवल क्रेडिट कार्ड भुगतान तक सीमित नहीं है। कंपनी भुगतान, लोन, बीमा, निवेश और लाइफस्टाइल सेवाओं जैसे कई क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी मजबूत कर चुकी है। कंपनी के करोड़ों सक्रिय सदस्य हैं और वित्तीय क्षेत्र में उसका दायरा लगातार बढ़ रहा है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







