बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Fine on Mumbai airport : मुंबई एयरपोर्ट में रनवे पर खाना खाते दिखे लोग, इंडिगो और मुंबई हवाई अड्डे पर लगाया गया भारी जुर्माना……………..

Fine on Mumbai airport : मुंबई एयरपोर्ट में रनवे पर खाना खाते दिखे लोग, इंडिगो और मुंबई हवाई अड्डे पर लगाया गया भारी जुर्माना……………..

Fine on Mumbai airport : मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर यात्रियों के खाना खाने का वीडियो वायरल होने के बाद एयरलाइन कंपनी इंडिगो और मुंबई हवाई अड्डे पर भारी जुर्माना लगाया गया है।इंडिगो पर एविएशन रेग्युलेटर ‘ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी’ (बीसीएएस) ने 1.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं मुंबई एयरपोर्ट को संभालने वाली एमआईएएल पर कुल 90 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. इनमें से 60 लाख का जुर्माना बीसीएएस ने और 30 लाख डीजीसीए ने लगाया।

Motorola G34 5G : मोटरोला आज अपने ग्राहकों के लिए करेगा इस बेहतरीन फोन की पहली बिक्री………. – Suryodaya Samachar

क्या है रनवे पर खाना खाने का मामला

इसी सप्ताह सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें कुछ यात्रियों को रनवे पर बैठे देखा गया। इनमें से कुछ लोग खाना भी खाते दिखे।

समाचार एजेंसी एएनआई ने मंगलवार को बताया था कि वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार देर रात मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की।

इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को मंगलवार को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए थे। साथ ही ये भी कहा गया था कि अगर तय समय में जवाब नहीं दिया गया, तो कार्रवाई की जाएगी और वित्तीय जुर्माना भी लगाया जाएगा।

रविवार को गोवा-दिल्ली फ़्लाइट में देरी के बाद उसे डाइवर्ट कर के मुंबई एयरपोर्ट ले जाया गया। लेकिन बहुत से यात्री विमान से बाहर निकलकर रनवे पर बैठ गए और कुछ लोगों ने वहीं खाना भी खाया। रविवार को ये फ़्लाइट गोवा से उड़ी थी लेकिन घने कोहरे की वजह से दिल्ली में लैंड नहीं कर सकी। इसलिए विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया। 

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter 

For read more news still continue to our channel………………

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग