Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Mirzapur News :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी तथा कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा के बाद मीरजापुर जिले में खुशी का माहौल है। कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने इसे अपने श्रम और जिम्मेदारियों के सम्मान से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

अयोध्या में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का बरकछा स्थित बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के सभागार में लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिले की बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं शामिल हुईं।

Mirzapur News मानदेय बढ़ने से बढ़ा उत्साह

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह और सहायिकाओं का मानदेय ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 प्रतिमाह किया जाएगा। इसके अलावा  कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और उनके परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने की भी घोषणा की गई है।

SSC CHSL Exam Centre List 2026: परीक्षा केंद्रों की लिस्ट अपडेट, 13 नए सेंटर जुड़े

सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए अतिरिक्त साड़ी की सुविधा और स्मार्टफोन के माध्यम से केंद्रों को स्मार्ट बनाने की दिशा में भी कदम उठाने की घोषणा की है।

Mirzapur Newsबच्चों और महिलाओं तक योजनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका

चिल्ह तृतीय आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री विद्यादेवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने मानदेय बढ़ाने और कैशलेस इलाज की सुविधा को कार्यकत्रियों के लिए सम्मानजनक कदम बताया।

मलाधरपुर प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका क्रांति देवी ने कहा कि सहायिकाएं कार्यकत्रियों के साथ मिलकर बच्चों और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सहयोग करती हैं। मानदेय बढ़ने से हजारों सहायिकाओं का उत्साह बढ़ा है और इसका सकारात्मक असर उनके परिवारों पर भी पड़ेगा।

कार्यकत्रियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार Mirzapur News

अमोई द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री संजीता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र सरकार और लाभार्थियों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के साथ महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने में कार्यकत्रियों की अहम भूमिका रहती है।

उन्होंने कहा कि मानदेय में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने से कार्यकत्रियों को अपने दायित्वों को और बेहतर तरीके से निभाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

 

प्रदेश की लाखों कार्यकत्रियों को मिलेगा लाभ Mirzapur News

सरकार के अनुसार प्रदेश की करीब 2.91 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को इस पैकेज का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को अपना भवन उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

मीरजापुर में कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के दौरान कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मानदेय वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधा की घोषणा पर खुशी जताते हुए इसे अपने काम के सम्मान और मनोबल को बढ़ाने वाला कदम बताया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग