Weather Alert :- दिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश और पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी ने ठंड को एक बार फिर तेज कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों के भीतर उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। पूर्वी भारत के मौसम में भी बदलाव के संकेत हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 जनवरी तक बना रहेगा, जिसके चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और हिमपात जारी रहने की संभावना है।
Heavy Rain Alert: इन राज्यों में बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। इसका प्रभाव 26, 27 और 28 जनवरी को स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Delhi Weather: राजधानी में फिर बदलेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने फिर से दस्तक दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर सकती हैं। 27 जनवरी को गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे दिन और रात दोनों समय ठंड का असर बढ़ेगा।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में ठंड का असर तेज
उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27 जनवरी के आसपास बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं। अगले 48 घंटों में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है। 26 और 27 जनवरी की सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में भारी हिमपात
हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की सर्दी जारी है। बर्फबारी के कारण 680 से अधिक सड़कें बंद हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने 25 जनवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 26 से 28 जनवरी के बीच राज्य के कई हिस्सों में हिमपात और बारिश जारी रह सकती है। कांगड़ा, मंडी, सोलन और ऊना सहित कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज इन 10 शहरों में तापमान का हाल (25 जनवरी 2026)
शहर
अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान
दिल्ली
17°C
04°C
भोपाल
23°C
13°C
मुंबई
28°C
23°C
पटना
24°C
13°C
चेन्नई
28°C
26°C
रांची
24°C
12°C
जयपुर
17°C
06°C
कोलकाता
27°C
17°C
लखनऊ
22°C
08°C
शिमला
14°C
01°C
Mirzapur News :- अहरौरा में भीषण आग: किराना होलसेल और ज्वेलर्स की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







