Dahi phulki :- घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट दही फुलकी, गर्मियों में हर किसी को आएगी पसंद
दही फुलकी बनाने के लिए सामग्री
1 कप बेसन
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी
स्वादानुसार नमक
चुटकी भर हींग
तेल (तलने के लिए)
2 कप ताजा दही
1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/2 चम्मच काला नमक
हरी धनिया बारीक कटी हुई
मीठी इमली की चटनी (वैकल्पिक)
हरी चटनी (वैकल्पिक)
फुलकी बनाने की विधि
सबसे पहले बेसन में नमक, हल्दी, लाल मिर्च और हींग मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें। घोल को 10-15 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें और छोटे-छोटे पकौड़ों की तरह फुलकियां तल लें।
दही तैयार करने का तरीका
एक बर्तन में दही को अच्छी तरह फेंट लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर दही को चिकना कर लें। अब इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक और सामान्य नमक स्वादानुसार मिला दें।
ऐसे करें सर्व
तली हुई फुलकियों को 5-10 मिनट के लिए हल्के गुनगुने पानी में भिगो दें। फिर पानी निचोड़कर इन्हें तैयार दही में डाल दें। ऊपर से भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया और चाहें तो मीठी इमली व हरी चटनी डालकर सजाएं।
स्वाद बढ़ाने के लिए टिप्स
दही ठंडा हो तो स्वाद और भी बढ़ जाता है।
अनार के दाने और सेव डालकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है।
गर्मियों में इसे ठंडा करके परोसना सबसे अच्छा रहता है।
Moong Dal halwa recipe:- स्वाद और सेहत से भरपूर पारंपरिक मिठाई
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






