बड़ी खबर
Priya Bapat :- ‘किसिंग सीन ने किया असहज’ : अभिनेत्री प्रिया बापट ने साझा किया शुरुआती करियर का अनुभव, सेट पर हुई थीं परेशान Dharmendra Pradhan :- जंतर-मंतर से उठी बर्खास्तगी की मांग! शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी” Rishabh Pant :- टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की भूमिका पर उठे सवाल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं के फैसले पर जताई नाराजगी KS Bharat Retirement :- 7 टेस्ट मैचों के बाद खत्म हुआ अंतरराष्ट्रीय सफर, केएस भरत ने क्रिकेट को कहा अलविदा Pakistan :- भारत की सराहना के बाद पाकिस्तान पर भी बोले पुतिन, वैश्विक मंच पर दिया बड़ा संदेश Maa behen :- माधुरी दीक्षित की फिल्म के लिए फैन का अनोखा जश्न, किसानों को बांटे 400 फलदार पौधे

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर का वाराणसी संप्रेक्षण गृह निरीक्षण, किशोरों को दी नई राह पर चलने की प्रेरणा

Varanasi News :- केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर का वाराणसी संप्रेक्षण गृह निरीक्षण, किशोरों को दी नई राह पर चलने की प्रेरणा

Varanasi News :- केंद्रीय राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती सावित्री ठाकुर ने मंगलवार को महिला कल्याण विभाग, वाराणसी द्वारा संचालित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री महोदया ने संस्था में रह रहे किशोरों से संवाद कर उनकी दिनचर्या, शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली और उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणा दी।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख अधिकारी रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी/उपनिदेशक महिला कल्याण श्री पंकज कुमार मिश्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी बड़गांव श्री राकेश बहादुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री रमेश, संरक्षण अधिकारी श्रीमती निरुपमा सिंह, संस्था के प्रभारी अधीक्षक श्री कमलेश पांडेय सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

संस्था में 122 किशोर रह रहे हैं आवासित

संस्था में वर्तमान में वाराणसी, चंदौली और जौनपुर जनपदों से संबंधित कुल 122 किशोर आवासित हैं। मंत्री महोदया ने इन किशोरों से उनकी नियमित दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। किशोरों ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह 5 बजे जागकर योग व प्राणायाम करते हैं, उसके बाद नाश्ता, फिर पढ़ाई, खेलकूद, मनोरंजन, नृत्य-संगीत की कक्षाओं में भाग लेते हैं।
संस्था में बागबानी की भी व्यवस्था है, जिसमें किशोर रुचि से भाग लेते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की तैनाती कराकर किशोरों को औपचारिक शिक्षा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Varanasi News

मंत्री ने की बातचीत और दी सीख

मंत्री महोदया ने किशोरों से उनके विचार और प्रकरणों के बारे में संवाद किया। उन्होंने कहा –

> “जो बीत गया, उसे भूलकर अपने भविष्य की ओर देखो। पढ़ाई और कौशल विकास को गंभीरता से लेकर अपने जीवन को नई दिशा दो। एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज व माता-पिता को तुम पर गर्व हो – यही प्रयास होना चाहिए।”

 

उन्होंने सभी किशोरों को प्रेरित करते हुए कहा कि दोबारा गलती न दोहराएं, जिससे पुनः संस्था में लौटने की नौबत न आए।

Varanasi News

संस्था के कार्यों की सराहना

निरीक्षण के अंत में श्रीमती ठाकुर ने महिला कल्याण विभाग और संस्था के समस्त कर्मियों द्वारा किशोरों के पुनर्वास और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही सभी किशोरों को उनके उज्जवल और सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Varanasi News :- श्री काशी विश्वनाथ धाम की गलियों में गूंजेगी शिव धुन, सावन में 18 गलियों में लगेंगे साउंड सिस्टम

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग