बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » अपराध » Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Bettiah News :-  पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना परिसर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। थाना परिसर के सरिस्ता में मौजूद एक युवक ने अचानक अपनी गर्दन की नस काट ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, रामनगर के गोला बाजार स्थित हरिजन बस्ती निवासी 20 वर्षीय युवक को घरेलू विवाद और नशे की हालत में पत्नी व परिजनों के साथ मारपीट करने की सूचना पर डायल-112 की टीम थाना लेकर आई थी। इसी दौरान थाना परिसर में युवक ने किसी नुकीली वस्तु से अपनी गर्दन की नस काट ली, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि युवक के गले की नस आंशिक रूप से कट गई थी। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल युवक के पिता बलदेव राम ने बताया कि उनका बेटा नशे की हालत में घर पर पत्नी और अन्य परिजनों के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस उसे थाना ले गई थी, जहां उसने खुद को घायल कर लिया।

फिलहाल रामनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवक ने खुद को किस परिस्थिति में घायल किया और घटना में इस्तेमाल की गई वस्तु थाना परिसर तक कैसे पहुंची। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Ramnagar Dowry Death :- रामनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; अप्रैल में हुई थी शादी, बेड पर मिला शव

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग