Ramnagar Dowry Death :- बिहार के बगहा जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। विवाह के कुछ ही महीनों बाद महिला का शव उसके कमरे में बेड पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान प्रियंका देवी के रूप में हुई है। उनकी शादी इसी वर्ष अप्रैल महीने में रामनगर थाना क्षेत्र के खटौरी गांव निवासी चंदन राम से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रियंका को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
परिजनों का कहना है कि गुरुवार रात प्रियंका की गला दबाकर हत्या की गई और शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Saharsa Bridge Accident :- अधूरे पुल ने ली दो मासूम बहनों की जान, स्कूल से लौटते समय गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत
परिजनों का आरोप
- दहेज के लिए लगातार किया जा रहा था उत्पीड़न।
- मायके से पैसे लाने का बनाया जा रहा था दबाव।
- विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
- गला दबाकर हत्या करने का आरोप।
पुलिस क्या बोली?
पुलिस के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। यदि जांच में दहेज हत्या या अन्य आपराधिक साक्ष्य सामने आते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






