बड़ी खबर
Vande Bharat Train: खराब ब्रेक के बावजूद 463 किलोमीटर तक दौड़ी खाली वंदे भारत ट्रेन, लोको पायलटों की चेतावनी नजरअंदाज; जांच के आदेश INSPIRE-SHE Scholarship: सरकार ने खोला स्कॉलरशिप का आवेदन, छात्रों को हर साल मिलेंगे ₹60,000; जानें पात्रता और फायदे Cyber fraud :- UP Police के नाम पर महिला को सुबह-सुबह फर्जी कॉल! शिकायत और पुलिस कार्रवाई का डर दिखाने का आरोप, Truecaller पर 12 Spam Reports, रोहित शुक्ला के नाम से कर रहा लोगों को परेशान IndiGo Flight Emergency Landing: गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट की पुणे में इमरजेंसी लैंडिंग, 192 लोग थे सवार R Ashwin Retirement: अश्विन के संन्यास पर भावुक हो गए थे विराट कोहली, गाबा में हुई बातचीत का किया खुलासा IFFI 2026: Dhurandhar और Ramayana को मिला बड़ा सम्मान, गोवा फिल्म फेस्टिवल में करेंगी प्रमुख सेक्शन की शुरुआत

Home » राष्ट्रीय » Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा

Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा

Ravneet Singh Bittu :- केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद लिया फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो गया था। इसके बाद से उनके भविष्य और संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही थीं। हाल ही में उनके इस्तीफे के बाद इन चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है।

Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

पंजाब चुनाव को लेकर तेज हुई राजनीतिक चर्चा

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक स्तर पर नई रणनीति तैयार कर रही है। इसी क्रम में रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

आधिकारिक वजह का नहीं हुआ खुलासा

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना में केवल यह बताया गया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इस्तीफे के पीछे किसी विशेष कारण का आधिकारिक तौर पर उल्लेख नहीं किया गया है।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग