बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- टोटो-बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर घायल; परिवार में मचा कोहराम

Varanasi News :- टोटो-बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर घायल; परिवार में मचा कोहराम

Varanasi News :- राजातालाब थाना क्षेत्र के भीमचंडी गांव के पास जीएस वाटिका लॉन के समीप बुधवार रात करीब 8 बजे टोटो और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, जख्खिनी चौकी क्षेत्र के मरुई गांव निवासी 45 वर्षीय अवधेश शुक्ला बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे टोटो से उनकी बाइक की तेज टक्कर हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बाइक सवार अवधेश शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। टोटो में सवार दो अज्ञात व्यक्ति भी चोटिल हो गए।

सूचना मिलते ही राजातालाब चौकी प्रभारी राजेश मौर्य मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अवधेश शुक्ला की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Varanasi News :- भोलानाथ गुप्ता स्मृति अंतर विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में राजातालाब टीम की धमाकेदार जीत

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। अवधेश शुक्ला तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके दो बेटे दीपक व रुद्र हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोग तेज रफ्तार और छोटे वाहनों की लापरवाही पर चिंता जता रहे हैं।

Varanasi News :- शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग