Aishwarya Rai :- कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री Aishwarya Rai Bachchan ने एक बार फिर अपने शानदार फैशन और ग्लैमरस अंदाज से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फ्रांस में आयोजित इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या बेहद खास और आकर्षक लुक में नजर आईं।
इस बार उनका आउटफिट मशहूर फैशन डिजाइनर Amit Aggarwal ने डिजाइन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खास गाउन को तैयार करने में लगभग 1500 घंटे की मेहनत लगी। गाउन की थीम “Light In Motion” यानी “चलती रोशनी” पर आधारित थी, जिसमें आधुनिक फैशन और भारतीय कला का खूबसूरत मेल देखने को मिला।
गाउन की डिजाइन बनी चर्चा का विषय
ऐश्वर्या के इस सिल्वर और मेटालिक टोन वाले गाउन में बेहद बारीक हैंडवर्क, चमकदार टेक्सचर और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देखने को मिला। आउटफिट में इस्तेमाल किए गए खास पैटर्न और फ्लोइंग स्ट्रक्चर ने उनके लुक को और भी रॉयल बना दिया।
रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने अपने आत्मविश्वास, मुस्कान और ओ स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया। कैमरों की फ्लैश लगातारऊप उनकी ओर घूमती रहीं और सोशल मीडिया पर उनका यह लुक कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर फैंस ने की जमकर तारीफ
फैंस ने ऐश्वर्या के इस लुक को “कान्स 2026 का सबसे खूबसूरत रेड कार्पेट मोमेंट” बताया। कई यूजर्स ने उन्हें “ग्लोबल फैशन क्वीन” और “कान्स की असली स्टार” जैसे नाम दिए। फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐश्वर्या हर साल अपने स्टाइल से नए ट्रेंड सेट करती हैं और इस बार भी उन्होंने अपनी अलग पहचान कायम रखी।
भारतीय फैशन को मिला ग्लोबल मंच
कान्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय डिजाइनर और भारतीय सिनेमा की मौजूदगी लगातार मजबूत होती जा रही है। ऐश्वर्या राय बच्चन का यह लुक न सिर्फ फैशन प्रेमियों के लिए खास रहा, बल्कि इसने भारतीय डिजाइन और हस्तकला को भी वैश्विक पहचान दिलाई।
IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






