बड़ी खबर
SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट Varanasi news :- सम्मानित पत्रकार अजय कुमार की बहन सरिता सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर मिली शुभकामनाएं Mirzapur News :- 30 जून तक नहीं खुलेंगे मीरजापुर के पीपा पुल, अधिवक्ताओं के आग्रह पर डीएम का बड़ा फैसला Mirzapur News :- मिर्जापुर में सनसनी: सेम्फोर्ड स्कूल के पास गला कटी हालत में मिली अज्ञात महिला, हालत गंभीर Varanasi Accident :- राजातालाब हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

Varanasi News :- शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

Varanasi News :- वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपहरण के एक संवेदनशील मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को मात्र कुछ दिनों में गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

घटना का विवरण
बीते 2 अप्रैल 2026 को आरोपी राजन राजभर (उम्र 25 वर्ष, पुत्र अवधनारायण राजभर, निवासी ग्राम मोगलावीर, थाना मिर्जामुराद) ने किशोरी को शादी का लालच देकर अपने साथ ले गया था।

5 अप्रैल 2026 को किशोरी की मां ने थाना मिर्जामुराद में लिखित तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस की कामयाबी
बुधवार (8 अप्रैल 2026) को मिर्जामुराद पुलिस की टीम (उप निरीक्षक संदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक धीरज कुमार सिंह और उनकी टीम) क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर शिवरामपुर चट्टी नहर के पास से आरोपी राजन राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद किशोरी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Shani Gochar 2026: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में शनि का प्रवेश, इन राशि वालों के लिए बढ़ेंगी चुनौतियां

अधिकारियों का बयान
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि ऐसे गंभीर मामलों में पुलिस सख्ती से कार्यवाही करेगी। थाना मिर्जामुराद पुलिस की टीम की सक्रियता और तत्परता से आरोपी को जल्द पकड़ा जा सका।

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की ओर से इस सफलता को कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

समाज के लिए संदेश
यह घटना नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाती है। अभिभावकों से अपील है कि अपनी बेटियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।

Anokhi Shaadi :- हाईट की परवाह, न धर्म की; बस प्यार की! 9वीं क्लास से चला इश्क अब बन गया शादी की मिसाल

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग