बड़ी खबर
Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ Ethanol Fuel in India :- पेट्रोल को मिलेगी टक्कर! एथेनॉल पर KPMG की रिपोर्ट ने दिखाया भारत के ऊर्जा भविष्य का नया रास्ता NEET UG 2026 Re-Exam: री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका Shushant Singh :- सुशांत के घर में अदा शर्मा का सादा जीवन, बिना फर्नीचर के रहने की वजह जानकर चौंके फैंस 8वां वेतन आयोग :- 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद, फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो ₹45 हजार तक पहुंच सकती है बेसिक सैलरी सोमवती अमावस्या 2026: 15 जून को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करें

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Varanasi News :- वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच युवाओं की एक टीम मानवता की मिसाल पेश कर रही है। समाजसेवी शुभम शर्मा और उनकी युवा टीम ने स्टेशन रोड राजातालाब पर निःशुल्क पेयजल प्याऊ का शुभारंभ किया, जिससे राहगीरों और यात्रियों को राहत मिल रही है।

हर साल जारी रहती है सेवा की परंपरा

युवाओं की यह टीम पिछले कई वर्षों से लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय है। कभी जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना, तो कभी राह भटकने वालों को सुरक्षित घर तक छोड़ना, पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना और तालाबों की साफ-सफाई जैसे कार्यों के जरिए यह टीम लोगों का दिल जीत रही है।

राहगीरों ने की सराहना

प्याऊ शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में राहगीरों ने ठंडा पानी पीकर राहत महसूस की और युवाओं की इस पहल की जमकर तारीफ की। स्थानीय लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह की सेवा बेहद पुण्य का कार्य है और अन्य समाजसेवी संस्थाओं व सक्षम परिवारों को भी आगे आना चाहिए।

Mirzapur News :- मिर्जापुर में दर्दनाक हादसे: नहर और गंगा में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक की तलाश जारी

शुभम शर्मा ने क्या कहा?

समाजसेवी शुभम शर्मा ने बताया कि दोपहर के समय गर्मी का असर इतना ज्यादा है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में राहगीरों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना मानव सेवा का छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह सेवा पूरे गर्मी के मौसम में लगातार जारी रहेगी।

क्षेत्र में बन रही मिसाल

राजातालाब क्षेत्र में युवाओं की यह पहल अब चर्चा का विषय बन गई है। स्थानीय लोग इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम मान रहे हैं।

Varanasi News :- राजातालाब में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, ट्रिपल सवारी और संदिग्ध वाहनों पर सख्त कार्रवाई

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग