बड़ी खबर
Varanasi news :- गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान अवधूत राम की तपस्थली पर गुरु पद पूजा के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु Varanasi news :- रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा ने जरूरतमंद माताओं को वितरित किए मातृ पोषण एवं शिशु केयर किट, ईएसआईसी अस्पताल में चला सेवा अभियान Varanasi news :- महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में पुरातत्व संग्रहालय एवं शताब्दी भवन का किया लोकार्पण, विरासत संरक्षण की सराहना ITR FILING DEADLINE :- ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, चूक गए तो जुर्माना और कई सुविधाओं से हो सकते हैं वंचित DA Hike :- दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने 20% अतिरिक्त DA का किया ऐलान Meenakshi Temple :- मीनाक्षी मंदिर की ₹60 करोड़ की जमीन पर फर्जीवाड़े का आरोप, जालसाजी के मामले में 19 लोगों पर FIR दर्ज

Home » उत्तर प्रदेश » स्वतंत्रता दिवस 2025 पर श्री मनोज गोलदार और श्री लाल बहादुर मौर्यका देशवासियों के नाम विशेष संदेश 🇮🇳✨

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर श्री मनोज गोलदार और श्री लाल बहादुर मौर्यका देशवासियों के नाम विशेष संदेश 🇮🇳✨

स्वतंत्रता दिवस 2025 :- स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत भरतपुर (विकासखंड अमरिया, ज़िला पीलीभीत) के ग्राम प्रधान श्री मनोज गोलदार और ग्राम सचिव श्री लाल बहादुर मौर्य ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि 15 अगस्त केवल एक तिथि नहीं, बल्कि यह हमारे देश की आज़ादी, गौरव और शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। यह दिन हमें उन वीर सपूतों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत को स्वतंत्रता दिलाई।

श्री मनोज गोलदार ने कहा कि हमें अपने शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए और राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखना चाहिए। वहीं, ग्राम सचिव श्री लाल बहादुर मौर्य ने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं।

दोनों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें और अपने घरों, दुकानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना से जोड़ता है।

अंत में, उन्होंने कहा –

“आओ, हम सब मिलकर भारत की एकता और प्रगति के लिए संकल्प लें और अपने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।”

जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग