बड़ी खबर
Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स, यश बने रावण के रूप में सबसे बड़ा आकर्षण Virat Kohli Record News : ऑकलैंड वनडे में विराट कोहली का ऐतिहासिक धमाका, सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड Nancy Pelosi : नैन्सी पेलोसी का बड़ा बयान, डेमोक्रेटिक पार्टी की असली ताकत एकजुटता में, साथ रहने से ही मिलेगी राजनीतिक शक्ति US Midterm Elections 2026: ट्रंप बोले- ‘नतीजे आपकी सोच से बेहतर होंगे’, अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की अग्निपरीक्षा Glenn Maxwell Retirement: ‘द बिग शो’ ने इन 5 पारियों से मचाया था तहलका, मुश्किल मैचों में गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां Anuj Thakur Death News : Dhoom Machao Dhoom के अभिनेता अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन, नींद में आया दौरा बना मौत की वजह

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Suneil Anand Death :- देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का 70 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्मों से दूरी के बाद मार्शल आर्ट में बनाई अलग पहचानa

Suneil Anand Death :- देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का 70 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्मों से दूरी के बाद मार्शल आर्ट में बनाई अलग पहचानa

Suneil Anand Death :- हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे और अभिनेता-निर्देशक सुनील आनंद का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका निधन 26 जुलाई को लंदन में हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण हुआ।

पिता की राह पर रखा था फिल्मी दुनिया में कदम

सुनील आनंद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1984 में फिल्म ‘आनंद और आनंद’ से की थी, जिसका निर्देशन उनके पिता देव आनंद ने किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य फिल्मों में भी अभिनय किया, लेकिन उन्हें अपने पिता जैसी लोकप्रियता नहीं मिल सकी।

कुंग फू की ली थी विशेष ट्रेनिंग

फिल्मों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद सुनील आनंद ने अभिनय से दूरी बना ली। बाद में उन्होंने हांगकांग जाकर पारंपरिक विंग चुन (Wing Chun) कुंग फू शैली का प्रशिक्षण लिया और मार्शल आर्ट पर आधारित परियोजनाओं पर भी काम किया। वे लंबे समय तक अपने पिता की विरासत और नवकेतन फिल्म्स से जुड़े रहे।

Ramayana Trailer Release :- 30 जुलाई को आएगा ;रामायण; का ट्रेलर, ;Spider-Man के साथ सिनेमाघरों में होगी पहली झलक

नहीं की थी शादी

सुनील आनंद ने पूरी जिंदगी विवाह नहीं किया। वे अपेक्षाकृत निजी जीवन जीते थे और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही दिखाई देते थे। उनके निधन से हिंदी फिल्म जगत में शोक की लहर है।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग