बड़ी खबर
IDBI Bank Stake Sale : IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, Fairfax के साथ ₹52,878 करोड़ का सौदा मंजूर Saharsa Women Wrestling : सहरसा में महिला कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, साक्षी मलिक ने बढ़ाया महिला पहलवानों का हौसला EPFO New Rules : अब कब और कितना निकाल सकते हैं PF का पैसा? जानें एडवांस विड्रॉल के सभी नियम UP BJP OBC Morcha : यूपी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा, किशन कुमार लोधी को लखनऊ महानगर और हीरा यादव को वाराणसी की जिम्मेदारी L Murugan : केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी; पीएम मोदी को पत्र लिख बताया अगला लक्ष्य Supermarket Fridge Cyber Attack : फ्रिज को बनाया साइबर हथियार! हैकर्स ने 50°C तक बढ़ाया तापमान, फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट में खाना खराब

Home » अपराध » Saharsa News :- सहरसा में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, चचेरे भाई समेत दो दबोचे; 2 कट्टा और 37 कारतूस बरामद

Saharsa News :- सहरसा में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, चचेरे भाई समेत दो दबोचे; 2 कट्टा और 37 कारतूस बरामद

Saharsa News :- बिहार के सहरसा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरैया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी बिरजू यादव और उसके चचेरे भाई अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो लोडेड देशी कट्टा, 37 जिंदा कारतूस और कारतूस रखने वाला एक बिंदोलिया बरामद किया गया।

पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी

जानकारी के मुताबिक सहरसा एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर जिले में रात्रि गश्ती और अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रैठी गांव के समीप सड़क पर कुछ संदिग्ध युवक मौजूद हैं।

सूचना के आधार पर चिरैया थाना पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

बिरजू यादव का पहले से है आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार बिरजू यादव कनरिया थाना क्षेत्र के हसुलिया गांव, वार्ड नंबर-5 का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार उसका पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।

Nepal flood :- नेपाल में ग्लेशियल झील फटी, अचानक बाढ़ से बढ़ी भारत की चिंता; हिमालय में 200 झीलें बनीं बड़ा खतरा

सहरसा जिले के अलग-अलग थानों के अलावा खगड़िया रेल थाना में भी उसके खिलाफ हत्या और लूट समेत पांच मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब बरामद हथियार और कारतूस के संबंध में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

सिमरी बख्तियारपुर प्रभारी एसडीपीओ धीरेंद्र पांडे ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया जाना था या नहीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

BYTE: सिमरी बख्तियारपुर प्रभारी एसडीपीओ धीरेंद्र पांडे
लोकेशन: सहरसा, बिहार
संवाददाता: विकास कुमार

Cyber Crime :- फर्जी लिंक और APK फाइल से सावधान! साइबर ठगों से बचने के लिए Android फोन में तुरंत करें ये सेटिंग्स

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग