बड़ी खबर
IDBI Bank Stake Sale : IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, Fairfax के साथ ₹52,878 करोड़ का सौदा मंजूर Saharsa Women Wrestling : सहरसा में महिला कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, साक्षी मलिक ने बढ़ाया महिला पहलवानों का हौसला EPFO New Rules : अब कब और कितना निकाल सकते हैं PF का पैसा? जानें एडवांस विड्रॉल के सभी नियम UP BJP OBC Morcha : यूपी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा, किशन कुमार लोधी को लखनऊ महानगर और हीरा यादव को वाराणसी की जिम्मेदारी L Murugan : केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी; पीएम मोदी को पत्र लिख बताया अगला लक्ष्य Supermarket Fridge Cyber Attack : फ्रिज को बनाया साइबर हथियार! हैकर्स ने 50°C तक बढ़ाया तापमान, फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट में खाना खराब

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » UP BJP OBC Morcha : यूपी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा, किशन कुमार लोधी को लखनऊ महानगर और हीरा यादव को वाराणसी की जिम्मेदारी

UP BJP OBC Morcha : यूपी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा, किशन कुमार लोधी को लखनऊ महानगर और हीरा यादव को वाराणसी की जिम्मेदारी

UP BJP OBC Morcha : उत्तर प्रदेश भाजपा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा की है। किशन कुमार लोधी को लखनऊ महानगर और हीरा यादव को वाराणसी महानगर की जिम्मेदारी दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति के बाद पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने नई नियुक्तियों की घोषणा की। इसके तहत किशन कुमार लोधी को लखनऊ महानगर और हीरा यादव को वाराणसी महानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

L Murugan : केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी; पीएम मोदी को पत्र लिख बताया अगला लक्ष्य

UP BJP OBC Morcha : प्रकाश पाल ने जारी की नियुक्तियों की सूची

भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों में जिला और महानगर इकाइयों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में अवध, काशी, कानपुर, पश्चिम और अन्य क्षेत्रों के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।

UP BJP OBC Morcha : लखनऊ में किशन कुमार लोधी और दिनेश कुमार वर्मा को जिम्मेदारी

लखनऊ महानगर की कमान किशन कुमार लोधी को दी गई है, जबकि लखनऊ जिले का अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा अवध क्षेत्र में रायबरेली से सूर्यप्रकाश वर्मा, उन्नाव से मनोज निषाद, सीतापुर से संतोष प्रजापति और हरदोई से दिनेश पाल को जिम्मेदारी दी गई है।

UP BJP OBC Morcha : वाराणसी समेत काशी क्षेत्र में भी नई नियुक्तियां

काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर से हीरा यादव और वाराणसी जिले से गोविंद दास गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंदौली में ऋषि चौहान, गाजीपुर में वीरेंद्र चौहान, भदोही में राजेंद्र सिंह बघेल और सोनभद्र में निशांत कुशवाहा को अध्यक्ष बनाया गया है।

UP BJP OBC Morcha : संगठन को मजबूत करने पर जोर

भाजपा की इन नियुक्तियों को जिला और महानगर स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखना होगा।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग