बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » rainwater filled in vidhansabha : विधानसभा परिसर में घुसा पानी, एक नंबर गेट से गए मुख्यमंत्री …….

rainwater filled in vidhansabha : विधानसभा परिसर में घुसा पानी, एक नंबर गेट से गए मुख्यमंत्री …….

Rainwater filled in vidhansabha :-  सड़कों पर नाव चलाइए, क्योंकि आप लखनऊ में हैं और लखनऊ की सड़कों पर पानी ही पानी है। बुधवार को लखनऊ में हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी। राजधानी की सड़कों पर पानी ही पानी नजर आया।आलम यह था कि यूपी विधानसभा परिसर भी पानी-पानी हो गया। विधानसभा में ऊपर मानसून सत्र की कार्यवाही चलरही थी और नीचे पानी भरा था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विधानसभा कर्मचारी हाथों में बाल्टी लिए पानी में खड़े नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पेपर लीक में अगर एजेंसी दोषी पाई गई तो भरना होगा उसे पूरा परीक्षा का खर्च…

मौसम विभाग ने जारी किया है रेड अलर्ट..

ये हाल देश के सबसे बड़े सूबे की राजधानी का है। जहां नेता और बड़े अधिकारी बैठकर प्रदेश के विकास कार्यों की रणनीति तैयार करते हैं। यहीं बैठकर सत्ताधीश प्रदेश की बागडोर संभालते हैं। उस लखनऊ का एक ही बारिश में ये हाल हो गया कि विधानसभा और सड़के ही नहीं, नगर निगम और महापौर के घर भी बारिश का पानी घुस गया। नगर निगम के सभी विभागों में गंदा पानी घुस गया। मौसम विभाग ने लखनऊ में भारी बारिश से अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग