Kisan Panchayat 2026:- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की ओर से 12 और 13 सितंबर को वाराणसी के रामनगर स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान के पुराने पोखरे पर दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत एवं चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह भांटी के निर्देश पर होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से किसान और संगठन के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
किसान पंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। किसानों की सुविधा के लिए सड़क की मरम्मत, गड्ढों को भरने, टेंट-तंबू लगाने और बारिश से बचाव सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
Mirzapur News किसानों को अधिकारों के लिए तैयार करने पर जोर
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के मीरजापुर जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने बताया कि चिंतन शिविर का उद्देश्य केवल किसानों की समस्याओं पर चर्चा करना नहीं है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए मानसिक रूप से तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी, ताकि किसान समस्याओं को लेकर आगे प्रभावी तरीके से आवाज उठाई जा सके।
Mirzapur News अधिक से अधिक किसानों से शामिल होने की अपील
संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र प्रसाद शास्त्री और प्रदेश के मुख्य महामंत्री बजरंगी कुशवाहा ने किसान यूनियन लोक शक्ति से जुड़े किसानों से पूरी तैयारी के साथ राष्ट्रीय पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया है।
वहीं, लोक शक्ति डोगिया कैनाल अहरौरा के अध्यक्ष आत्मा प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता लगातार किसानों के संपर्क में हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने पंचायत में शामिल होने की इच्छा जताई है।
Mirzapur News किसानों की एकजुटता पर रहेगा जोर
विंध्याचल मंडल प्रभारी हरिशंकर सिंह ने राष्ट्रीय किसान चिंतन शिविर को समय की जरूरत बताते हुए किसानों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को अपनी समस्याओं के खिलाफ संघर्ष करने का हौसला मिलता है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के किसान नेताओं के विचार सुनने का अवसर भी मिलता है।
Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







