बड़ी खबर
Varanasi news :- 12 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का ऐतिहासिक दिन, संगोष्ठी में याद किए गए राजनारायण के संघर्ष Maggi controversy :- मैगी के पैकेट में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप, FSSAI के एक्शन से नेस्ले इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें OTT update :- OTT पर इस वीकेंड मनोरंजन का डबल डोज, एक्शन से हॉरर तक ये नई फिल्में और सीरीज मचाएंगी धमाल Instagram :- विवाद के बाद सोशल मीडिया से गायब हुईं सेजल पवार, इंस्टाग्राम प्रोफाइल नहीं आ रही नजर Varanasi news :- चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में थे वांछित Varanasi news:- राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार के लिए नेशनल मीडिया हेल्पलाइन ने बीडीओ व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, की बनवाने की मांग

Home » राष्ट्रीय » Noida news : नोएडा में अब इन जगहों पर देनी होगी पार्किंग फीस, एक साल से चल रही थी फ्री…………..

Noida news : नोएडा में अब इन जगहों पर देनी होगी पार्किंग फीस, एक साल से चल रही थी फ्री…………..

Noida news :- नोएडा प्राधिकरण को करीब 12 करोड़ का नुकसान हो चुका है। अब अगले महीने से शहरवासियों को पार्किंग के लिए जेब ढीली करनी होगी। इसके लिए एजेंसियों का चुनाव कर लिया गया है। आठ में से दो क्लस्टर में अभी पार्किंग शुल्क लागू किया जा रहा है। गौरतलब है कि पुरानी एजेंसियों से प्राधिकरण को प्रतिमाह करीब 60 लाख रुपये का राजस्व मिलता था, लेकिन एक सरफेस पार्किंग टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण निशुल्क संचालित हो रही है। इससे नोएडा प्राधिकरण को राजस्व का नुकसान हो रहा है। केवल सेक्टर-18 से पार्किंग के पैसे लिए जा रहे हैं।

Guntoor karam movie : एक दिल दहलाने वाली मां की कहानी पर आधारित है गुंटूर कारम फिल्म……. – Suryodaya Samachar

प्राधिकरण ने एजेंसियों को जारी किया पत्र

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने टेंडर प्रक्रिया सभी आठ क्लस्टर के लिए शुरू की गई थी। इसमें से दो सेक्टर के लिए एजेंसी तय हो गई है। क्लस्टर-1 के लिए एमजी इंफ्रा और क्लस्टर-8 के लिए आयुष फर्म को चुना गया है। क्लस्टर-1 में नोएडा के सेक्टर-1 से 11 के अलावा सेक्टर-12, 15, 16, 16ए, 19, 25, 27, 29, 30, 32, 51, 42, 43, 45, 46, 50, 51, 61, 104 और डीएससी रोड का हिस्सा शामिल है। उन्होंने बताया कि क्लस्टर-8 में सेक्टर-74, 75, 76, 77, 78, 94, 120 शामिल हैं। इन सभी जगह पर पार्किंग अब अगले 15-20 दिन में शुरू हो जाएगी। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से एजेंसियों को पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

करोड़ों रुपए का बकाया

तीन कंपनियां शहर में पार्किंग का संचालन कर रही हैं, लेकिन इन कंपनियों पर नवंबर 2023 तक 20 करोड़ रुपए बकाया है। पैसा नहीं देने की वजह से टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इसमें कहीं ना कहीं अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी अपना पैसा वसूल नहीं पा रहे हैं। जिसका हर्जाना नोएडा प्राधिकरण के राजस्व विभाग को चुकाना पड़ रहा है। हालांकि ठेकेदारों का आरोप था कि इसमें प्राधिकरण का पैसा नहीं बन रहा है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter 

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ………….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग