Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur accident :- तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को 10 किमी तक घसीटा, युवक की मौत; 6 घायल, शेरवा पुलिस चौकी पर हंगामा

Mirzapur accident :- तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को 10 किमी तक घसीटा, युवक की मौत; 6 घायल, शेरवा पुलिस चौकी पर हंगामा

Mirzapur accident  :- गुरुवार दोपहर मीरजापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरवा मार्ग पर भुइलीखास गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार की टक्कर से चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी 23 वर्षीय धर्मेंद्र बिंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, भुइलीखास गांव में एक बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार द्वारा बुजुर्गों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के चलते दुकान के पास सड़क पर लोगों की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे अदलहाट की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक कार में फंस गया और चालक उसे करीब 10 किलोमीटर तक घसीटता हुआ जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवा पुलिस चौकी से आगे चंदौली जनपद के मझगांवा गांव के पास गड्ढे में जाकर रुका।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शेरवा पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने बंद गेट को तोड़कर भीतर घुसने का प्रयास किया। सूचना पर मौके पर एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा, सीओ चुनार मंजरी राव, थाना प्रभारी जमालपुर अमित कुमार, तथा अदलहाट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ पहुंचे। ग्रामीणों के नहीं मानने पर पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को सीएचसी जमालपुर ले जाया गया, जहां भुइलीखास निवासी 60 वर्षीय रूपनारायण और 58 वर्षीय कृष्णावती की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में आशा (56) और निर्मला (63) का इलाज सीएचसी में चल रहा है, जबकि साधो (60) और लक्ष्मीना (50) का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया।

🕯️ घर का इकलौता चिराग बुझा
मृतक धर्मेंद्र बिंद अपनी मां मालती देवी का इकलौता पुत्र था। उसके पिता बाबूलाल बिंद का पहले ही निधन हो चुका है। पांच बहनों वाले परिवार में इस हादसे के बाद मातम पसरा है।

📝 मां ने दर्ज कराई तहरीर
मृतक की मां मालती देवी ने अदलहाट थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अपने बहनोई रामभरोसे के साथ स्कूटी से भुइलीखास गया था। सड़क किनारे खड़े होने के दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, जिससे बेटा कार में फंस गया और चालक उसे घसीटते हुए मझगांवा तक ले गया, जहां उसकी मौत हो गई।

🚨 पुलिस का बयान
अदलहाट थाना प्रभारी अजय कुमार सेठ ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Mirzapur News :- शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का हंगामा, लोहता के कोरौता में मॉडल शॉप बंद कराने की मांग

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग