बड़ी खबर
Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड? Dhurandhar The Revenge :- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी पर धमाका! सुपरहिट फिल्म आ रही जियोहॉटस्टार पर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का हंगामा, लोहता के कोरौता में मॉडल शॉप बंद कराने की मांग

Mirzapur News :- शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का हंगामा, लोहता के कोरौता में मॉडल शॉप बंद कराने की मांग

Mirzapur News :- लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरौता गांव स्थित मॉडल शॉप (शराब ठेका) के पास मंगलवार को ग्रामीण महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाएं शराब ठेका बंद कराने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आईं और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

ग्रामीणों का कहना है कि बीती रात एक व्यक्ति की शराब पीने के बाद मौत हो गई, जिसके बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। इसी घटना के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर मॉडल शॉप बंद करने की मांग कर रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि शराब ठेके की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है और आए दिन झगड़े, घरेलू हिंसा और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस, समझाने का प्रयास जारी

सूचना मिलते ही अकेलवा चौकी प्रभारी अमित कुमार यादव मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने महिलाओं से शांति बनाए रखने की अपील की और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
महिलाओं का कहना है कि जब तक शराब ठेका बंद नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। फिलहाल मौके पर पुलिस बल मौजूद है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Mirzapur news :- यूनिक इंडस्ट्रीज के मालिक राजन तिवारी ने 201 जरूरतमंदों में बांटे कंबल, ठंड में मिली राहत

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग