बड़ी खबर
Supermarket Fridge Cyber Attack : फ्रिज को बनाया साइबर हथियार! हैकर्स ने 50°C तक बढ़ाया तापमान, फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट में खाना खराब Saudi Arabia Houthi Attack : सऊदी अरब में हूती हमले में भारतीय मोहम्मद यूसुफ की मौत, परिवार के साथ उमरा पर जा रहे थे; एयरपोर्ट हमले का वीडियो वायरल India Post GDS Merit List : India Post GDS Merit List 2026 जारी, 23,757 पदों के लिए पहली मेरिट लिस्ट आउट; 27 अक्टूबर तक कराएं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन CJI Surya Kant : CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने से किया इनकार, बोले- लंबित मामलों पर चर्चा शक्तियों के बंटवारे के खिलाफ Madhu Kambikar Death : मधु कांबीकर का 73 साल की उम्र में निधन, नाना पाटेकर की मां का निभाया था किरदार Mirzapur news: दुर्व्यवस्थाओं का शिकार संयुक्त चिकित्सालय अहरौरा, डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीज परेशान

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » Lakheempur Kheeri :- पत्नी की शादी प्रेमी से कराने की मांग, टावर पर चढ़ा पति; करीब एक घंटे तक मचा हंगामा

Lakheempur Kheeri :- पत्नी की शादी प्रेमी से कराने की मांग, टावर पर चढ़ा पति; करीब एक घंटे तक मचा हंगामा

Lakheempur Kheeri:- धौरहरा तहसील गेट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान शाहबान के रूप में बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि शाहबान का कहना था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक से प्रेम करती है। इसी वजह से वह चाहता है कि उसकी पत्नी की शादी उसी युवक से करा दी जाए। अपनी इसी मांग को लेकर वह टावर पर चढ़ गया।

युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। करीब एक घंटे तक मौके पर हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों ने युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की।

Nepal flood :- नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता; बिहार-यूपी में अलर्ट

सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। घटना के पीछे की पूरी वजह और पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट: अनुज गुप्ता | सूर्योदय समाचार

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग