बड़ी खबर
Supermarket Fridge Cyber Attack : फ्रिज को बनाया साइबर हथियार! हैकर्स ने 50°C तक बढ़ाया तापमान, फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट में खाना खराब Saudi Arabia Houthi Attack : सऊदी अरब में हूती हमले में भारतीय मोहम्मद यूसुफ की मौत, परिवार के साथ उमरा पर जा रहे थे; एयरपोर्ट हमले का वीडियो वायरल India Post GDS Merit List : India Post GDS Merit List 2026 जारी, 23,757 पदों के लिए पहली मेरिट लिस्ट आउट; 27 अक्टूबर तक कराएं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन CJI Surya Kant : CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने से किया इनकार, बोले- लंबित मामलों पर चर्चा शक्तियों के बंटवारे के खिलाफ Madhu Kambikar Death : मधु कांबीकर का 73 साल की उम्र में निधन, नाना पाटेकर की मां का निभाया था किरदार Mirzapur news: दुर्व्यवस्थाओं का शिकार संयुक्त चिकित्सालय अहरौरा, डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीज परेशान

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Nepal flood :- नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता; बिहार-यूपी में अलर्ट

Nepal flood :- नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता; बिहार-यूपी में अलर्ट

Nepal flood : पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी के उफान ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस प्राकृतिक आपदा के बाद करीब 384 यात्रियों के लापता होने की सूचना है, जिनमें 105 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

भारतीयों में मानसरोवर यात्रियों के भी शामिल होने की खबर

नेपाल पर्यटन बोर्ड की शुरुआती जानकारी के मुताबिक लापता लोगों में 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। लापता भारतीयों में कई लोग तीर्थयात्रा के लिए नेपाल के रास्ते जा रहे थे। राहत एवं बचाव दल लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

बिहार और यूपी में बढ़ी चिंता

नेपाल में आई बाढ़ के बाद भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नेपाल से आने वाले पानी के कारण सीमावर्ती इलाकों में नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज और कुशीनगर समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें:- Dolly Parton Death: 80 साल की उम्र में दुनिया ने खोई म्यूजिक की दिग्गज डॉली पार्टन, कैंसर से जूझ रही थीं

भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

बाढ़ में फंसे भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की मदद के लिए भारतीय मिशन ने आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक नेपाल में भारतीय नागरिकों से जुड़ी सहायता के लिए +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 पर संपर्क किया जा सकता है। नेपाल पर्यटन बोर्ड की आपातकालीन हेल्पलाइन 1144 भी जारी की गई है।

राहत और बचाव अभियान जारी

बाढ़ के कारण सड़कें, पुल और कई बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्र में मलबा जमा होने के कारण राहत अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। नेपाली सेना और अन्य बचाव दल हेलीकॉप्टरों की मदद से प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

प्रारंभिक रिपोर्टों में बाढ़ के पीछे भूस्खलन और बर्फ-पत्थर के मलबे से नदी का रास्ता अचानक बाधित होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है।

Islamabad PIMS Hospital Fire :- इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में आग से मची अफरा-तफरी, 15 नवजातों की मौत का दावा

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग