बड़ी खबर

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » Lakheempur kheeri :- दहेज उत्पीड़न से युवती की दर्दनाक मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Lakheempur kheeri :- दहेज उत्पीड़न से युवती की दर्दनाक मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Lakheempur kheeri :जनपद लखीमपुर खीरी में दहेज उत्पीड़न का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली निघासन क्षेत्र के ग्राम बगलहा कुटी निवासी शारदा प्रसाद की पुत्री की दहेज प्रताड़ना से मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित पिता शारदा प्रसाद के अनुसार, उनकी पुत्री का विवाह 18 फरवरी 2022 को कपिल पुत्र कालिका प्रसाद उर्फ कल्लू निवासी बरखेरवा थाना फरधान के साथ हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम से हुआ था। विवाह में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की प्रताड़ना शादी के बाद कुछ ही समय में शुरू हो गई।

ससुराल वाले मांगते थे अतिरिक्त दहेज

प्रार्थी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसका पति कपिल, सास, ससुर और ननद लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी और घर में झगड़े का माहौल बना रहता था। कई बार समझौते की कोशिशों के बावजूद हालात बिगड़ते ही गए।

जहर खाकर दी जान

लगातार हो रही यातनाओं से तंग आकर युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि दो दिनों तक ससुराल वालों ने यह बात छिपाए रखी और उन्हें बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जब उसकी हालत गंभीर होने लगी, तब आनन-फानन में परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने समय से जानकारी न देकर और इलाज में लापरवाही बरतकर उनकी बेटी की जान ले ली। उन्होंने ससुराल पक्ष के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निघासन थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दुखद घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने भी इसे दहेज उत्पीड़न का जघन्य मामला बताते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Lakheempur kheeri :- पहली पत्नी के रहते मुस्लिम युवक ने की हिंदू लड़की से शादी, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग