Rohit Shetty :- बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर रविवार तड़के फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायर किए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी ने अगले दो दिनों के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वह मुंबई पुलिस के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान दर्ज करा रहे हैं। अतिरिक्त सुरक्षा मिलने के बावजूद उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से कम से कम 48 घंटे तक घर न आने की अपील की है। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल सभी से फोन और संदेश के जरिए संपर्क में हैं।
इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मामले में पुणे से पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों की तलाश के लिए 12 विशेष टीमें गठित की थीं।
फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया
इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं फिल्म इंडस्ट्री में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं। बयान में विश्वास जताया गया कि मुंबई पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करेगी और रोहित शेट्टी व उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
रोहित शेट्टी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख फिल्मकारों में गिने जाते हैं और ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं।
Ramcharan :- रामचरण और उपासना को जुड़वां संतानों का आशीर्वाद, चिरंजीवी ने दी खुशखबरी
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







