Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- डीआईजी और जिलाधिकारी का जिला कारागार में औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

Mirzapur News :- डीआईजी और जिलाधिकारी का जिला कारागार में औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

Mirzapur News. :- जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) सोमेन बर्मा ने शनिवार दोपहर लगभग एक बजे जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने जेल की बाउंड्री वॉल के चारों ओर भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और जेल अधीक्षक को चारों दिशाओं में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बढ़ाने और किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने की सख्त हिदायत दी गई।

इसके बाद डीएम और डीआईजी ने बैरकों में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात की। उन्होंने बंदियों से जेल में उपलब्ध सुविधाओं, भोजन व्यवस्था तथा बीमार कैदियों के उपचार संबंधी जानकारी ली। पुलिस उप महानिरीक्षक ने बंदियों से कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो वे निडर होकर प्रशासन को अवगत कराएं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के रजिस्टरों और अभिलेखों का भी अवलोकन किया। कारागार में तैनात सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बंदियों के साथ सद्व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, लेकिन जेल नियमों का अक्षरशः पालन भी कराया जाए। शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर कारागार अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद चौधरी एवं जेलर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Mirzapur News :- गो तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, ग्राम प्रधान पद से हटाए गए, पंचायत अधिकारी व पशुधन प्रसार अधिकारी निलंबित

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग