Ramcharan :- टॉलीवुड के सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रामचरण-उपासना को जुड़वां संतानों का आशीर्वाद मिला है—एक बेटा और एक बेटी। दोनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं।
चिरंजीवी ने शनिवार देर रात पोस्ट कर इस खुशखबरी की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि परिवार में दो नन्हें मेहमानों के आने से खुशी का माहौल है। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस और फिल्मी हस्तियों ने नवजात शिशुओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि रामचरण और उपासना की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम ‘क्लिंकारा’ (Klinkaara) है। अब जुड़वां बच्चों के जन्म से कोनिडेला परिवार में जश्न का माहौल है।
फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों के बीच यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। मेगा फैमिली के चाहने वाले इसे खास और यादगार पल बता रहे हैं।
Moong Dal halwa recipe:- नए साल पर बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर पारंपरिक मिठाई
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







