Home » मनोरंजन » Jigra Movie Trailor:– Alia Bhatt की Jigra के ट्रेलर पर स्टार्स ने बरसाया प्यार, जान्हवी कपूर ने कहा ‘लेडी बच्चन’, सास ने ऐसे किया रिएक्ट

Jigra Movie Trailor:– Alia Bhatt की Jigra के ट्रेलर पर स्टार्स ने बरसाया प्यार, जान्हवी कपूर ने कहा ‘लेडी बच्चन’, सास ने ऐसे किया रिएक्ट

Jigra Movie Trailor:– आलिया भट्ट और वेदांग रैना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जिगरा’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म भाई बहन की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। वहीं इसे वासन बाला ने डायरेक्ट किया है।

जिगरा’ के 3 मिनट के दूसरे ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे है। लोगों के साथ-साथ अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, ख़ुशी कपूर समेत कई दूसरे बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्म के ट्रेलर पर रिएक्ट कर रहे हैं।

11 अक्टूबर को हो रही रिलीज…

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दूसरा ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सब तैयार है? #जिगरा थिएट्रिकल ट्रेलर आउट नाउ! लिंक इन बायो। मिलते हैं सिनेमाघरों में, 11 अक्टूबर को।’ आलिया के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए उनकी सास नीतू कपूर ने ताली वाले इमोजी के साथ ‘गूसबंप्स और इम्पेक्टफुल’ लिखा. आलिया की मम्मी सोनी राजदान ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘आउटस्टैंडिंग’ जिसके बाद कई ताली बजाने वाले और लाल दिल वाले इमोजी बनाए। अनन्या पांडे ने भी दिल वाले इमोजी भेजे और इसे ‘पागलपन’ बताया और नेहा धूपिया ने इसे ‘अविश्वसनीय!!!!!’ कहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

जान्हवी ने आलिया को  ‘लेडी बच्चन’ कहा 

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘जिगरा’ का ट्रेलर शेयर किया। उन्होंने स्टोरी में आलिया को ‘लेडी बच्चन’ कहा। इसके अलावा वेदांग की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस खुशी कपूर ने भी इस ट्रेलर को अपनी स्टोरी पर लगा कर आंसूवाली इमोजी और सफेद दिल वाली इमोजी बनाई। अर्जुन कपूर भी फिल्म देखने के लिए बेताब हैं। एक्टर ने आलिया के ट्रेलर को स्टोरी पर लगाते हुए लिखा, ‘बस मुझे फिल्म दिखाओ दोस्तों’

आलिया इस फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन करती नजर आ रही हैं। जिगरा में खूब सारा एक्शन, ड्रामा और इमोशन दिखाया गया है। फिल्म में वेदांग रैना अंकुर नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। वहीं आलिया फिल्म में वेदांग की प्रोटेक्टिव बहन सत्या का किरदार निभा रही हैं।

Narendra Modi launches Param Rudra Super Computers:– प्रधानमंत्री मोदी ने तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किए, जानें इनकी खासियत

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग