Mirzapur News :- अहरौरा स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित श्री ठाकुर जी के तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले का उत्साह चरम पर है। मेले के दूसरे दिन अहरौरा बांध स्थित प्राकृतिक स्टेडियम में भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में एक से बढ़कर एक दांव-पेच आजमाए।
पहले दिन निकली भव्य रथयात्रा Mirzapur News
मेले के पहले दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधिका जी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। शाम करीब चार बजे श्री राधाकृष्ण मंदिर से फूल-मालाओं से सजे रथ पर भगवान को विराजमान कराया गया।
पुजारी अरविंद कुमार मिश्र ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती कराई। इसके बाद रथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर रात दुर्गा जी पहाड़ पहुंचा। रथयात्रा के दौरान सत्यानगंज, चौक बाजार, तकिया, खरंजा, सम्मेतर, त्रीमुहानी और दक्षिणी नाका सहित विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं ने रथ का स्वागत किया।
जगह-जगह भक्तों ने भगवान को फूल-माला अर्पित कर आरती उतारी और प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालु ‘वृंदावन बिहारी लाल की जय’ के जयकारे लगाते हुए रथ को आगे खींचते रहे। रथयात्रा को लेकर पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चों के लिए खिलौनों और श्रद्धालुओं के लिए माला-फूल व प्रसाद की दुकानें भी सजी रहीं।
LPG Cylinder Booking Rule: अब पूरे देश में 25 दिन बाद बुक होगा दूसरा सिलेंडर, जानें नया नियम
दुर्गा जी पहाड़ पर हुआ कजली दंगल Mirzapur News
रात में दुर्गा जी पहाड़ पर कदंब के वृक्ष के नीचे भगवान श्रीकृष्ण के सम्मान में कजली दंगल का आयोजन हुआ। मीरजापुर की प्रसिद्ध कजली की धुनों के बीच भक्त देर रात तक भक्ति में डूबे रहे।

प्राकृतिक स्टेडियम में उमड़ी बड़ी भीड़ Mirzapur News
मेले के दूसरे दिन परंपरा के अनुसार अहरौरा बांध स्थित प्राकृतिक स्टेडियम में कुश्ती दंगल कराया गया। आयोजकों के अनुसार दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अखाड़े में पहलवानों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले किए।
दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती 10 हजार रुपये की रही। नाहर सिंह और जयप्रकाश उर्फ लटकू पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभाई। मेला कमेटी के राजकुमार अग्रहरी, पारसनाथ केशरी, अशोक अग्रहरी, विजय अग्रहरी और सुरेश जायसवाल पूरे समय दंगल स्थल पर मौजूद रहे और विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किए।
दंगल स्थल पर पहुंचे ठाकुर जी Mirzapur News
दोपहर करीब दो बजे के बाद आरती के पश्चात श्री ठाकुर जी का रथ दुर्गा जी पहाड़ से रवाना होकर दंगल स्थल पहुंचा। यहां रथ काफी देर तक रुका और ठाकुर जी ने दंगल का अवलोकन किया। इसके बाद रथ बनवारी सिंह के आवास पर पहुंचा, जहां भगवान के सम्मान में श्रद्धा और उत्साह के साथ नाच-गाने का आयोजन हुआ।
काफी देर तक रुकने के बाद रात करीब 10 बजे रथ परंपरानुसार कन्हैयालाल के गोले पहुंचा, जहां रात्रि विश्राम किया गया। मेले के तीसरे दिन रथ साहू बैजनाथ प्रसाद के आवास पर पहुंचेगा।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






