Kush Shah :- टीवी के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोली का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले कुश शाह इन दिनों अपने नए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। शो से विदाई लेने के बाद कुश ने अब YouTube की दुनिया में कदम रखा है और अपने फैंस से जुड़ने के लिए अनोखा कंटेंट तैयार कर रहे हैं।
Kush Shah लोगों के घर जाकर खाना बनाने का अनोखा आइडिया
कुश शाह ने अपने नए YouTube चैनल पर ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर लोगों से उनके घर जाकर खाना बनाने की अनुमति मांगते नजर आते हैं। शुरुआत में कई लोगों ने उन्हें मना किया, लेकिन आखिरकार एक परिवार उन्हें अपने घर बुलाने के लिए तैयार हो गया।
इसके बाद कुश ने बाजार से सामान खरीदा और परिवार के लिए पाइनएपल करी विद राइस तैयार की। घरवालों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके हाथ का खाना पसंद किया।
Kush Shah फैंस का प्यार लौटाना चाहते हैं कुश
कुश ने अपने इस नए कंटेंट के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि दर्शकों ने उन्हें लंबे समय तक बहुत प्यार दिया है और अब वह अपने तरीके से यह प्यार वापस करना चाहते हैं। उन्हें खाना बनाने का शौक है, इसलिए उन्होंने इसे अपने YouTube कंटेंट का हिस्सा बनाया है।
2024 में छोड़ा था शो
कुश शाह ने करीब 16 साल तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोली का किरदार निभाया। उन्होंने 2024 में आगे की पढ़ाई के लिए शो को अलविदा कहा था और न्यूयॉर्क चले गए थे। अब पढ़ाई के बाद उन्होंने YouTube के जरिए एक नई शुरुआत की है।
कुश के इस नए वीडियो पर शो से जुड़ीं झील मेहता और पलक सिंधवानी ने भी प्रतिक्रिया दी है। फैंस को उनका यह नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
Weather Update: UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गंगा-कोसी-गंडक का जलस्तर बढ़ा; बाढ़ से हालात गंभीर
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






