Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Ahraura Agnikand :- अहरौरा में खड़ी ट्रक में भीषण आग, लाखों का नुकसान , खाद लदी ट्रक जलकर खाक

Ahraura Agnikand :- अहरौरा में खड़ी ट्रक में भीषण आग, लाखों का नुकसान , खाद लदी ट्रक जलकर खाक

Ahraura Agnikand :- वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही एक ट्रक में अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। हादसा मंगलवार को अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंहदीपुर चौराहे पर उस समय हुआ, जब ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगी और चंद मिनटों में ही पूरी तरह से खाक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक वाराणसी की ओर से खाद लेकर आ रही थी और मेंहदीपुर चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी थी। तभी ट्रक के अगले हिस्से से धुआं उठता देखा गया और कुछ ही पलों में आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक में लदे खाद के चलते आग तेजी से फैली और विकराल रूप धारण कर लिया।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पास में न तो कोई अग्निशमन केंद्र था और न ही पानी की कोई सुविधा, जिससे आग पर काबू पाया जा सके। आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि कोई भी व्यक्ति ट्रक के करीब तक नहीं जा सका।

इस घटना में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। साथ ही उसमें लदे खाद का भी भारी नुकसान हुआ है। अनुमान है कि इस अग्निकांड में लाखों रुपये की क्षति हुई है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन सड़क पर जले हुए ट्रक के कारण यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या ब्रेक सिस्टम की तकनीकी खराबी को आग की वजह माना जा रहा है।

Guru Purnima 2025: जानिए क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा और कौन थे वेदव्यास?

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग