बड़ी खबर
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर मेष से मीन राशि तक करें ये उपाय! सुख-समृद्धि के लिए करें भगवान विष्णु की पूजा Kedar Jadhav : RSS के गणवेश में नजर आए पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव! पुणे में विजयादशमी के पथ संचलन की तस्वीरें वायरल IPS Ankita Sharma : कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर साड़ी पहनकर AK-47 चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आईं लेडी सिंघम Jio Platforms IPO 2026 : Jio Platforms IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स! पहले ही दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ इश्यू Daler Mehndi : दलेर मेहंदी को कार्यक्रम के लिए मिले थे 35 लाख रुपये, मंत्री सुबोध उनियाल बोले- गाना ही नहीं गा रहे थे Chinmay Sutar : पिता मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज, रोहित-सूर्या के साथ खेल चुके चिन्मय सुतार ने ठोके 400 रन, जानिए उनकी संघर्ष भरी कहानी

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Abhinandan Varthaman News: वायुसेना से रिटायर हुए ग्रुप कैप्टन अभिनंदन, अब उड़ाएंगे कमर्शियल विमान

Abhinandan Varthaman News: वायुसेना से रिटायर हुए ग्रुप कैप्टन अभिनंदन, अब उड़ाएंगे कमर्शियल विमान

Abhinandan Varthaman News :- भारतीय वायुसेना के जांबाज अधिकारी और वीर चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने सैन्य सेवा से विदाई लेकर अपने करियर की नई पारी शुरू कर दी है। 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई संघर्ष के दौरान चर्चा में आए अभिनंदन अब कमर्शियल पायलट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने गोवा की क्षेत्रीय एयरलाइन FLY91 ज्वाइन की है।

22 साल की सैन्य सेवा के बाद नई शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनंदन ने करीब 22 साल तक भारतीय वायुसेना में सेवा दी। उन्होंने 31 मार्च 2026 को सैन्य सेवा से समयपूर्व सेवानिवृत्ति ली। इसके बाद उन्होंने नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में कदम रखा और अब FLY91 में कमर्शियल पायलट के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

2019 में पाकिस्तान के F-16 से हुआ था मुकाबला

अभिनंदन वर्धमान का नाम 27 फरवरी 2019 को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हवाई संघर्ष के बाद देशभर में चर्चा में आया था। उस समय वह MiG-21 Bison उड़ा रहे थे। संघर्ष के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी F-16 को मार गिराने का दावा/भारतीय पक्ष का आधिकारिक विवरण सामने आया था, जिसके बाद उनका विमान भी क्षतिग्रस्त होकर पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में जा गिरा। Abhinandan Varthaman News

इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था और करीब तीन दिन बाद 1 मार्च 2019 को भारत वापस लौटे। उनके साहस के लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

अब ATR विमान उड़ाने की तैयारी

वायुसेना में लड़ाकू विमान उड़ाने वाले अभिनंदन की नई भूमिका काफी अलग होगी। FLY91 में वह कमर्शियल एविएशन का हिस्सा होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार वह एयरलाइन के ATR विमान से जुड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Google Android Drop 2026 : Android यूजर्स के लिए आए 5 बड़े फीचर्स, Gemini से लेकर Messages तक बदला अनुभव

यानी जिस पायलट ने कभी आसमान में फाइटर जेट से देश की रक्षा की थी, अब वही अनुभव नागरिक यात्रियों को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाने में इस्तेमाल करेंगे।

अभिनंदन की कहानी क्यों है खास? Abhinandan Varthaman News

अभिनंदन वर्धमान की कहानी भारतीय सैन्य इतिहास की उन घटनाओं में शामिल है, जिसने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। 2019 की घटना के बाद उनकी मूंछों से लेकर उनके शांत और दृढ़ व्यवहार तक की खूब चर्चा हुई। अब वायुसेना से विदाई के बाद उनका विमानन से रिश्ता खत्म नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने सैन्य विमानन से नागरिक विमानन की ओर कदम बढ़ाया है।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग