Ghaziabad news : यूपी के गाजियाबाद से प्यार, सेक्स और धोखे का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यूपी के बुलंदशहर के एक कारोबारी ने गाजियाबाद में रहने वाली एक महिला को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उसके साथ रेप किया। महिला को इस बात की जानकारी तब हुई जब कारोबारी की पत्नी ने ही उसे पूरी बात बताई।
सच्चाई जानकर महिला के होश उड़ गए, क्योंकि उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ था। इसके बाद महिला ने बुलंदशहर निवासी उस कारोबारी पर दहेज में 50 लाख रुपए मांगने, दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी। शिकायत के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी कारोबारी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
Bihar politics : बिहार में रोज मच रहा सियासी उथल-पुथल, नजर बंद किए गए कई विधायक…….
(Ghaziabad news) क्या है पूरा मामला ………
खबर के अनुसार गाजियाबाद के वैशाली में रहने वाली युवती ने कौशांबी थाने में शिकायत देते हुए बुलंदशहर के कार शोरूम मलिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने शिकायत में बताया कि मई 2020 में उसकी जान पहचान एक सोशल साइट के माध्यम से बुलंदशहर निवासी अमन गोयल से हुई थी, इसके बाद दोनों के बीच में बातचीत होने लगी और 29 नवंबर 2020 को नोएडा के एक फाइव स्टार होटल में दोनों की सगाई हुई।
सगाई की रस्म में दोनों के परिजन भी और रिश्तेदार भी मौजूद थे। युवती ने बताया कि सगाई में अमन गोयल को सोने के जेवर और उसके रिश्तेदारों को मिलाई भी दी गई थी।
रेप का आरोप लगाया
पीड़ित युवती ने शिकायत में बताया कि सगाई के बाद अमन गोयल उसके घर आने जाने लगा और वह उसे नोएडा के होटल में ले गया। वहां ले जाकर उसने कहा कि अब हमारी सगाई हो चुकी है, जल्दी ही शादी भी हो जाएगी। इसके बाद उसने शारीरिक संबंध बनाए। अगस्त 2021 में वह गर्भवती हो गई।
अमन पहले से शादीशुदा था
आरोप है कि अमन गोयल ने जबरन उसका गर्भपात कराया और उसके बाद भी उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने अमन गोयल पर शादी का दबाव बनाया तो उसकी मां ने एक साल के अंदर 50 लाख रुपए देने की मांग कर दी। युवती ने बताया कि एक दिन अमन की पत्नी का फोन उसके फोन पर आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद पीड़ित युवती ने कौशांबी थाने में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अमन गोयल को हिरासत में लिया गया है।
ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter
For read more news still continue to our channel………..
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







