
SSC Delhi police constable result :- स्टाफ चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवारों के लिए जारी यह परिणाम कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर तैयार किया गया है, जिसका आयोजन 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच किया गया था।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची देख सकते हैं। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर के साथ पीडीएफ प्रारूप में परिणाम जारी किया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के कुल 7,565 पदों को भरा जाना है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (PE & MT) से गुजरना होगा, जो चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
आयोग के अनुसार, शारीरिक परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम और अन्य दिशा-निर्देश जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों में उत्साह का माहौल है, जबकि अगले चरण की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
BPSC :- लंबे इंतजार के बाद जारी हुआ BPSC 70वीं परीक्षा का अंतिम परिणाम, श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







