बड़ी खबर
IDBI Bank Stake Sale : IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, Fairfax के साथ ₹52,878 करोड़ का सौदा मंजूर Saharsa Women Wrestling : सहरसा में महिला कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, साक्षी मलिक ने बढ़ाया महिला पहलवानों का हौसला EPFO New Rules : अब कब और कितना निकाल सकते हैं PF का पैसा? जानें एडवांस विड्रॉल के सभी नियम UP BJP OBC Morcha : यूपी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा, किशन कुमार लोधी को लखनऊ महानगर और हीरा यादव को वाराणसी की जिम्मेदारी L Murugan : केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी; पीएम मोदी को पत्र लिख बताया अगला लक्ष्य Supermarket Fridge Cyber Attack : फ्रिज को बनाया साइबर हथियार! हैकर्स ने 50°C तक बढ़ाया तापमान, फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट में खाना खराब

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » शीतला धाम से जल लेकर शिवालय पहुंचे असवारी के श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

शीतला धाम से जल लेकर शिवालय पहुंचे असवारी के श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

वाराणसी/राजातालाब। सावन माह की धार्मिक आस्था और शिवभक्ति में सराबोर शिव भक्त सावन के लास्ट सोमवार को राजातालाब थाना क्षेत्र के असवारी ग्राम सभा में श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नवयुवक कमेटी असवारी के नेतृत्व में ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिर्जापुर स्थित प्रसिद्ध मां शीतला धाम से पवित्र जल लेकर प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा सुबह से ही श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ मां शीतला धाम पहुंचे और वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद पवित्र जल लेकर शिवालय के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं की टोली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे भक्तिमय माहौल और भी गहरा होता गया गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली जलयात्रा में श्रद्धालु पूरे रास्ते भगवान शिव का जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। युवा श्रद्धालु विशेष उत्साह में नजर आए। कई स्थानों पर लोगों ने जलयात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और भक्ति साफ दिखाई दे रही थी मां शीतला धाम से लाया गया पवित्र जल असवारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। बताया जाता है कि क्षेत्र का यह प्राचीन शिवाला बाजीराव पेशवा द्वारा निर्मित है और लंबे समय से स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सावन के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।
जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हर-हर महादेव, बम-बम भोले और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक कमेटी के अध्यक्ष विकास पटेल, कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, महामंत्री बलवंत पटेल एवं कमेटी के संरक्षक उपेंद्र पटेल सहित कमेटी के सदस्यों और समस्त ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कमेटी के सदस्यों ने पूरे आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से जहां लोगों में भगवान शिव के प्रति आस्था मजबूत होती है, वहीं गांव और क्षेत्र में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव भी बढ़ता है। देर तक शिवालय में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का क्रम चलता रहा तथा पूरा असवारी क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा नजर आया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग