बड़ी खबर
IDBI Bank Stake Sale : IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, Fairfax के साथ ₹52,878 करोड़ का सौदा मंजूर Saharsa Women Wrestling : सहरसा में महिला कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, साक्षी मलिक ने बढ़ाया महिला पहलवानों का हौसला EPFO New Rules : अब कब और कितना निकाल सकते हैं PF का पैसा? जानें एडवांस विड्रॉल के सभी नियम UP BJP OBC Morcha : यूपी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा, किशन कुमार लोधी को लखनऊ महानगर और हीरा यादव को वाराणसी की जिम्मेदारी L Murugan : केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी; पीएम मोदी को पत्र लिख बताया अगला लक्ष्य Supermarket Fridge Cyber Attack : फ्रिज को बनाया साइबर हथियार! हैकर्स ने 50°C तक बढ़ाया तापमान, फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट में खाना खराब

Home » शिक्षा » Saharsa News :- सहरसा में स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम का शुभारंभ, 11वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन

Saharsa News :- सहरसा में स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम का शुभारंभ, 11वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन

Saharsa News :- जिले के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को निजी कोचिंग संस्थानों के सहयोग से निःशुल्क शिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन देना है। निजी कोचिंग संस्थानों के सहयोग से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ करियर को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

जिला स्कूल में होगा कार्यक्रम का शुभारंभ

स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम का शुभारंभ सहरसा जिला स्कूल में जिलाधिकारी की उपस्थिति में किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई और भविष्य की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन देने की पहल की गई है।

इस योजना से जिले के ऐसे विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन बेहतर कोचिंग और मार्गदर्शन की सुविधा आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती।

BYTE: सहरसा डीएम दीपेश कुमार

Maharashtra News :- पहाड़ी से कूदने की जिद कर रहा था 18 साल का बेटा, बचाने पहुंचे पिता की भी गई जान; मां के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग