Home » लाइफस्टाइल » जब बारिश आए तो हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे हम रहे स्वस्थ…

जब बारिश आए तो हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे हम रहे स्वस्थ…

Rain : बारिश हम सभी के लिए आवश्यक है और हमारी धरती माता के लिए भी। कभी-कभी यह बारिश हमारे लिए कई सारी मुसीबतें लेकर आती है। बारिश जहां सारी धरा को खूबसूरत बनाती है वहीं कई बीमारियों को आमंत्रित भी करती है। इन्हीं दिनों मच्छर का प्रकोप बढ़ता है और लोग मलेरिया के शिकार हो जाते हैं। यदि मच्छर जनित इस बीमारी से बचना हो तो सावधानी और घरेलू उपाय करें। मसलन इन्हें घर के आसपास पनपने न दें। इसके लिए कुछ बातों पर जरूर गौर करें।
घर के चारों ओर पानी जमा न होने दें, गड्ढों को मिट्टी से भर दें, रुकी हुई नालियों को साफ करें।
अगर पानी जमा होने से रोकना संभव नहीं है तो उसमें पेट्रोल या केरोसिन ऑयल डालें।
रूम कूलरों, फूलदानों का सारा पानी हफ्ते में एक बार और पक्षियों को दाना-पानी देने के बर्तन को रोज पूरी तरह से खाली करें, उन्हें सुखाए और फिर भरें। घर में टूटे-फूटे डिब्बे, टायर, बर्तन, बोतलें आदि न रखें।
डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें।
अगर मुमकिन हो तो खिड़कियों और दरवाजों पर महीन जाली लगवाकर मच्छरों को घर में आने से रोकें। मच्छरों को भगाने और मारने के लिए मच्छरनाशक क्रीम, स्प्रे, मैट्स, कॉइल्स आदि का प्रयोग करें।

जब बारिश तेज हो तो खंभों से दूर रहना चाहिए 

जब आपके आसपास अधिक बारिश हो तब जहां भी बिजली के पोल देखे आप उससे थोड़ी दूरी बनाकर चलें। आपकी सुरक्षा आपके हाथों में है। बारिश के मौसम में कब खंबे में करंट उतर आए नहीं कहा जा सकता। ऐसे में यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। कई बार आपने सुना होगा कि खंभे से चिपक कर बारिश के मौसम में गई जान। इसलिए आप स्वयं को सुरक्षित रखिए तथा कुछ सावधानियां जरूर बरतिए।

ना चलाएं तेज वाहन …….

बारिश के मौसम में आपको तेज कोई भी साधन नहीं चलाना  चाहिए। फिर चाहे वह बाइक हो या कार। बारिश के मौसम में साधन का तेज इस्तेमाल करने से स्लिप होने का डर रहता है।

कच्चे और कमजोर घरों में ना रुके…..

  1. जब अधिक बारिश हो तो कच्चे और कमजोर घरों में नहीं रुकना चाहिए। अधिक बारिश होने से कच्चे घरों के गिरने का डर रहता है। ऐसे में आपको नुकसान पहुंच सकता है। आप अपनी सुरक्षा स्वयं ही करें।

आकाशीय बिजली से सुरक्षा के लिए घर में लगाना चाहिए एक तार …

अक्सर आपने सुना होगा कि बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। इस तरह के हादसों से बचने के लिए आपको चाहिए कि आप अपने घर की छत से एक तार लोहे का जमीन तक ले जाएं। इस को लगाने से आप और आपके परिवार की सुरक्षा बनी रहेगी। यदि कभी बिजली गिरी तो वह इस तार के माध्यम से जमीन में चली जाएगी और कोई भी जान माल की हानि नहीं होगी।

Read this news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर बनाया एक नया रिकॉर्ड, 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा किया पार

इस तरह की महत्वपूर्ण जानकारी लेने के लिए बने रहिए हमारे साथ। सूर्योदय समाचार आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेगा।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग