बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » अपराध » स्कूल ड्राइवर ने साढ़े 3 साल की छात्रा का किया रेप, फिर हुआ कुछ ऐसा पढ़कर चौंक जाएंगे आप……

स्कूल ड्राइवर ने साढ़े 3 साल की छात्रा का किया रेप, फिर हुआ कुछ ऐसा पढ़कर चौंक जाएंगे आप……

जमशेदपुर (झारखंड):- देश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दुष्कर्म के इन मामलों में दरिंदों को सजा दिलवाने में भी पुलिस का काम संतोषजनक नहीं है। इस बीच, झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक हैरान कर देने वाली दरिंदगी की घटना सामने आई है। यहां नर्सरी कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार किया गया है।

साढ़े तीन साल की बच्ची से रेप

पुलिस अधीक्षक (नगर एवं ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, कि पीड़िता की मां द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के तीन घंटे के भीतर ही पुलिस की एक विशेष टीम ने मानगो थानाक्षेत्र के दाईगुट्टू निवासी आरोपी जयश्री तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि साढ़े तीन साल की बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई और आरोपी चालक को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छात्रा से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार को स्कूल से घर वापस आने के बाद नाबालिग पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की। नाबालिग पीड़िता बताया कि कैसे उसकी स्कूल वैन के चालक ने यह जघन्य अपराध किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने पुलिस की एक विशेष टीम गठित की। उन्हें यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अपराधी को पकड़ने का निर्देश दिया।

एक हफ्ते में दाखिस करना होगा आरोप पत्र

उन्होंने बताया कि आरोपी चालक को पकड़ने से पहले घटना का ब्यौरा जुटाने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी को पीड़िता के घर भेजा गया। एसपी ने बताया कि स्कूल वैन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने का आश्वासन दिया है।‌

विनेश फोगाट कम से कम 🥈 सिल्वर मेडल की हकदार है : सौरव गांगुली

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग