विश्व फार्मेसी दिवस 2025 :- लखीमपुर खीरी के राजकीय पॉलिटेक्निक में यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से विश्व फार्मेसी दिवस 2025 बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम रही – “सोचिए स्वास्थ्य, सोचिए फार्मासिस्ट।”
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर जिला औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवाइयों का प्रदाता नहीं बल्कि रोगी की सुरक्षा और सही उपचार का मार्गदर्शक भी है।
राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य पद्मेश पंकज और एचओडी अनूप कुमार सचान ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था का सबसे सुलभ सहायक है, जो आमजन तक समय पर और सही दवा पहुँचाने में सेतु का काम करता है।
प्रदेश महासचिव सज्जन गौड़ ने फार्मासिस्ट को रोगी सुरक्षा और जन-जागरूकता का स्तंभ बताते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान फार्मासिस्टों ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स की तरह कार्य किया।
जिला प्रभारी मधुकांत और उनकी टीम ने कोविड काल में निभाई गई जिम्मेदारियों पर चर्चा की। वहीं सरिता गुप्ता ने कहा कि फार्मासिस्ट लाखों लोगों तक सस्ती और सुरक्षित दवाएँ पहुँचा रहे हैं, जिसका उदाहरण जनऔषधि केंद्र हैं।
वरिष्ठ फार्मासिस्ट आर.के. गुप्ता ने देशभर में चल रहे विभिन्न जागरूकता अभियानों की जानकारी दी और युवाओं को फार्मेसी शिक्षा में अवसर तलाशने का संदेश दिया।
कंप्यूटर प्रवक्ता कमलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा –
👉 “जब सोचिए स्वास्थ्य, तो सोचिए फार्मासिस्ट।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, फैकल्टी सदस्य और फार्मासिस्ट समुदाय के लोग मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक जनहितैषी एवं सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
WB Primary Teacher Recruitment 2025 — 13421 सहायक शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







