Home » राष्ट्रीय » Vinesh phogat : अब विनेश फोगाट ने भी वापस लौटाए अपने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड………..

Vinesh phogat : अब विनेश फोगाट ने भी वापस लौटाए अपने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड………..

नई दिल्ली :- देश में पहलवानों पर हुए अत्याचार को लेकर प्रदर्शन अभी भी जारी है। एक के बाद एक पहलवान अपने मेडल वापस कर रहे हैं। अब देश के जाने-माने पहलवान विनेश फोगाट ने भी अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर दिया। पहलवानों का यह त्याग निश्चित ही उन्हें न्याय दिलाएगा।

विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र-

देश की जानी-मानी पहलवान दिनेश फौगाट ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह जानकारी दी कि वह अपने सारे खेल रत्न वापस कर देगी। उन्होंने पत्र में लिखा कि साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ दी है और बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री लौटा दिया है। देश के लिए ओलंपिक पदक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को यह सब करने के लिए किस लिये मजबूर होना पड़ा। यह सब सारे देश को पता है और आप तो देश के मुखिया हैं तो आपतक भी यह मामला पहुँचा होगा। प्रधानमंत्री जी मैं आपके घर की बेटी विनेश फोगाट हूँ और पिछले एक साल से जिस हाल में हूँ यह बताने के लिए आपको यह पत्र लिख रही हूँ।

यह भी पढ़ें :- Tejas release on OTT : कंगना रनौत की फिल्म तेजस 5 जनवरी से OTT मंच ZEE 5 पर होगी प्रसारित………. – Suryodaya Samachar

2016 में साक्षी मलिक बनी थी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर

विनेश फोगाट ने लिखा कि मुझे साल याद है 2016 जब साक्षी मलिक ओलंपिक में पदक जीतकर आई थी तो आपकी सरकार ने उन्हें “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। जब इसकी घोषणा हुई तो देश की हम सारी महिला खिलाड़ी खुश थीं और एक दूसरे को बधाई के संदेश भेज रही थीं। आज जब साक्षी को कुश्ती छोड़नी पड़ी तबसे मुझे वह साल 2016 बार बार याद आ रहा है। क्या हम महिला खिलाड़ी सरकार के विज्ञापनों पर छपने के लिए ही बनी हैं। हमें उन विज्ञापनों पर छपने में कोई एतराज़ नहीं है, क्योंकि उसमें लिखे नारे से ऐसा लगता है कि आपकी सरकार बेटियों के उत्थान के लिए गंभीर होकर काम करना चाहती है। मैंने ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना देखा था, लेकिन अब यह सपना भी धुंधला पड़ता जा रहा है। बस यही दुआ करूँगी कि आने वाली महिला खिलाड़ियों का यह सपना ज़रूर पूरा हो।

पर हमारी ज़िन्दगियाँ उन फैंसी विज्ञापनों जैसी बिलकुल नहीं है। कुश्ती की महिला पहलवानों ने पिछले कुछ सालों में जो कुछ भोगा है उससे समझ आता ही होगा कि हम कितना घुट घुट कर जी रही हैं। आपके वो फैंसी विज्ञापनों के फ्लेक्स बोर्ड भी पुराने पड़ चुके होंगे और अब साक्षी ने भी संन्यास ले लिया है। जो शोषणकर्ता है उसने भी अपना दबदबा रहने की मुनादी कर दी है बल्कि बहुत भौंडे तरीक़े से नारे भी लगवाए हैं। आप अपनी जिंदगी के सिर्फ 5 मिनट निकालकर उस आदमी के मीडिया में दिए गए बयानों को सुन लीजिए, आपको पता लग जाएगा कि उसने क्या क्या किया है। उसने महिला पहलवानों को मंथरा बताया है, महिला पहलवानों को असहज कर देने की बात सरेआम टीवी पर कबुली है और हम महिला खिलाड़ियों को जलील करने का एक मौक़ा भी नहीं छोड़ा है। उससे ज़्यादा गंभीर यह है कि उसने कितनी ही महिला पहलवानों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है।

कई बार यह सोचकर घबरा जाती हूं कि अब जब मेरी काकी ताई टीवी में हमारी हालत देखती होंगी तो वह मेरी मां को क्या कहती होंगी? भारत की कोई मां नहीं चाहेगी कि उसकी बेटी की यह हालत हो। अब मैं पुरस्कार लेती उस विनेश की छवि से छुटकारा पाना चाहती हूं, क्योंकि वह सपना था और जो अब हमारे साथ हो रहा है वह हकीकत। मुझे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड दिया गया था जिनका अब मेरी जिंदगी में कोई मतलब नहीं रह गया है। हर महिला सम्मान से जिंदगी जीना चाहती है। इसलिए प्रधानमंत्री सर, मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड आपको वापस करना चाहती हूं ताकि सम्मान से जीने की राह में ये पुरस्कार हमारे ऊपर बोझ न बन सकें।

आपके घर की बेटी

विनेश फोगाट

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश-विदेश की अन्य तमाम और ताजा खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ………

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग