Drishyam 3 :- साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Mohanlal एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार ‘जॉर्जकुट्टी’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं।
निर्देशक Jeethu Joseph की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म Drishyam 3 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और रिलीज से पहले ही इसने एडवांस बुकिंग के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग ₹21 करोड़ ग्रॉस का आंकड़ा पार कर चुकी है और तेजी से आगे बढ़ रही है। केरल में फिल्म को सबसे शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जहां एडवांस टिकट बिक्री करीब ₹5.5 करोड़ तक पहुंच गई है। वहीं पूरे भारत में इसकी बुकिंग लगभग ₹9 करोड़ ग्रॉस के आसपास बताई जा रही है।
विदेशों में भी Drishyam 3 का क्रेज कम नहीं है। गल्फ देशों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि नॉर्थ अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया में भी टिकटों की बिक्री तेज़ी से बढ़ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले शो से पहले फिल्म की ग्लोबल एडवांस बुकिंग ₹25 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक, Drishyam 3 पहले दिन दुनियाभर में ₹35 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है, जो मलयालम सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में शामिल हो सकती है।
फिल्म में Mohanlal के अलावा Meena, Ansiba Hassan, Esther Anil, Murali Gopy, Siddique और Asha Sharath जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी इस बार जॉर्जकुट्टी के अतीत से जुड़े नए खतरों और रहस्यों पर आधारित होगी, जो दर्शकों को अंत तक सीट से बांधे रखेगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थिएटर रिलीज के बाद फिल्म जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में primevideo.com� पर स्ट्रीम हो सकती है ।
Weather update :- तपती धरती पर कहर, यूपी के 11 जिलों में रेड अलर्ट, 48°C पर पहुंचा पारा!
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






