Nautapa 2026 :- देशभर में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मई का महीना आते ही ‘नौतपा’ को लेकर चर्चाएं तेज हो जाती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा की शुरुआत मानी जाती है। यह अवधि लगातार 9 दिनों तक रहती है और इसे साल का सबसे गर्म दौर माना जाता है।
माना जाता है कि नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। इसी वजह से कई राज्यों में लू और हीटवेव का खतरा काफी बढ़ जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच सकता है,
जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि नौतपा केवल गर्मी बढ़ाने वाला समय नहीं है, बल्कि इसका संबंध मानसून से भी माना जाता है। मान्यता है कि यदि नौतपा के दिनों में तेज गर्मी पड़े, तो आने वाला मानसून अच्छा हो सकता है। हालांकि बढ़ते तापमान के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी तेजी से बढ़ने लगती हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक, नौतपा के दौरान हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, सिर दर्द, चक्कर और थकान जैसी समस्याओं का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
क्या करें, क्या खाएं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, अधिक मात्रा में पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और मौसमी फलों का सेवन शरीर को ठंडा रखने में मददगार माना गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और तेज धूप में निकलते समय जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






