Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- भैरवनाथ रथ यात्रा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, 16-17 जुलाई को उमड़ेगी आस्था की भीड़

Varanasi News :- भैरवनाथ रथ यात्रा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, 16-17 जुलाई को उमड़ेगी आस्था की भीड़

Varanasi News :- वाराणसी (राजातालाब)। राजातालाब थाना क्षेत्र के भैरवनाथ में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी 16 और 17 जुलाई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और दूर-दराज से आए व्यापारी अपनी दुकानों को सजाने और अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

मेले में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए झूले, खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, श्रृंगार सामग्री, मिठाइयों तथा विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े झूले, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस समेत कई आकर्षक मनोरंजन साधनों की भी व्यवस्था की जा रही है।

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा होगी आकर्षण का केंद्र

मेले की सबसे प्रमुख परंपरा भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार काशी नरेश के पुत्र अनंत नारायण अपने हाथों से भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचकर मेले का शुभारंभ करेंगे। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए वाराणसी समेत आसपास के कई जिलों से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक भैरवनाथ पहुंचते हैं।

Varanasi police arrested thieves :- वाराणसी पुलिस की बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, ढाई लाख के गहने और नकद बरामद

प्रशासन ने तेज की तैयारियां

श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। अधिकारियों का प्रयास है कि मेला पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

व्यापारियों में भी उत्साह

रथ यात्रा मेले से स्थानीय व्यापारियों को भी अच्छी आमदनी की उम्मीद है। दुकानदारों का कहना है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से कारोबार में बढ़ोतरी होती है। वहीं क्षेत्रवासियों में भी मेले को लेकर धार्मिक आस्था और उत्साह चरम पर है।

(रिपोर्ट: अजय कुमार गुप्ता)

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग