Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi police arrested thieves :- वाराणसी पुलिस की बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, ढाई लाख के गहने और नकद बरामद

Varanasi police arrested thieves :- वाराणसी पुलिस की बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, ढाई लाख के गहने और नकद बरामद

Varanasi police arrested thieves :- कपसेठी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरावां में विगत 29/30 अगस्त 2025 की रात हुई चोरी की घटना का वाराणसी पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार (12 सितंबर 2025) को विशेष टीम की कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए लगभग ढाई लाख रुपये के आभूषण और ₹1.52 लाख नकद बरामद किए हैं।

📌 कैसे हुआ खुलासा?

पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर थाना कपसेठी में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की और शीघ्र खुलासा करने के लिए एक विशेष टीम गठित की। लगातार प्रयासों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बाहरी नाला पुलिया के पास से दो अभियुक्तों को दबोच लिया।

📌 गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

1. सुभाष बनवासी, पुत्र स्व. जोखन बनवासी, निवासी ग्राम भकोड़ा, थाना चौरी, जनपद भदोही

2. श्यामवृज बनवासी, पुत्र श्रीनाथ बनवासी, निवासी ग्राम बैरी नवादा, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त घुमंतू प्रवृत्ति की जाति से संबंध रखते हैं और नकबजनी करना ही इनका मुख्य पेशा है। ये शातिर अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करते और मुख्य सड़कों या निजी वाहनों की जगह पैसेंजर ट्रेनों से सफर करते हैं।

📌 बरामदगी

₹1,52,200 नगद

लगभग ₹2,50,000 मूल्य के आभूषण

📌 गिरोह का नेटवर्क

पूछताछ में अभियुक्त सुभाष बनवासी ने बताया कि इस चोरी को उसने अपने साथियों—गोपी बनवासी, कमलेश बनवासी, सुदामा बनवासी और लालजी उर्फ राजकुमार बनवासी—के साथ मिलकर अंजाम दिया था। चोरी के दौरान इस्तेमाल किया गया सब्बल (रम्मा) मौके पर ही छोड़ दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि इनके तीन साथी (गोपी, कमलेश और सुदामा) पहले ही जौनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि चौथा साथी लालजी उर्फ राजकुमार अब भी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

📌 पुलिस की आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भदोही, गाजीपुर और अन्य जनपदों से जुटाई जा रही है। साथ ही, इनके अन्य संभावित आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Saiyaara OTT Release : इतिहास रचने वाली ‘सैयारा’ की ओटीटी एंट्री, दर्शकों में दिखा जबरदस्त क्रेज

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग