Varanasi news :- आपको बता दें कि वाराणसी के सिगरा स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी में पालतू पशु पक्षियों के स्वास्थ्य और देखभाल के लिए एक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पेट पाल्स हॉस्पिटल का स्थापना सामाजिक कार्यकत्री द्वय प्रियंका राय एवं मीणा त्रिवेदी के द्वारा किया गया है। जिसका रविवार दिनांक 1 जून 2025 को भव्य उद्घाटन TV9 भारतवर्ष के डायरेक्टर हेमंत शर्मा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के साथ सह संस्थापक द्वय द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ फिता काटकर किया गया।उद्घाटन संबोधन में मुख्य अतिथि हेमंत शर्मा ने कहा की वाराणसी जैसे ऐतिहासिक शहर में यह एक नई पशु चिकित्सा क्रांति की शुरुआत है। पेट पाल्स हॉस्पिटल पालतू पशु पक्षियों को सर्वोत्तम उपचार और सेवाएं देने का संकल्प लिया है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य पालतू पशुओं को चिकित्सा उपचार और देखभाल की सर्वोत्तम सेवाएं देना ही है।
हास्पिटल द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाएं 24 * 7 आपातकालीन सेवा, ओपीडी, आईपीडी, सर्जरी, टेली कंसल्टेशन, एक्स-रे, वैक्सीनेशन, डेंटल केयर, डायग्नोस्टिक सेवाएं, अल्ट्रासाउंड, फिजियोथैरेपी 24 * 7, फार्मेसी, पेट स्टोर, एंबुलेंस सुविधा, ग्रूमिंग सेवा और अन्य चिकित्सा सुविधाएं हैं।उद्घाटन समारोह में नगर के नगर प्रमुख अशोक तिवारी, हेरिटेज हॉस्पिटल भदवर के डायरेक्टर सिद्धार्थ राय, रिचा राय, समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







