Varanasi News :- पंचायत प्रतिनिधियों, रोजगार सेवकों और सफाई मित्रों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के भीमचंडी स्थित पंचायत भवन में ग्राम प्रधान विजय गुप्ता के नेतृत्व में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सदस्यों, पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों और सफाई मित्रों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान ग्राम प्रधान विजय गुप्ता ने सभी ग्राम पंचायत सदस्यों, ग्राम रोजगार सेवकों, पंचायत सहायकों एवं सफाई मित्रों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
ग्राम प्रधान विजय गुप्ता ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में ग्राम सभा के विकास कार्यों को सफल बनाने में सभी सदस्यों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके सहयोग, समर्पण और मेहनत के कारण गांव में अनेक विकास कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए जा सके हैं। इसी योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों को बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण भी किया गया। ग्राम प्रधान की इस अनूठी पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है और यह कार्यक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से अवधेश कुमार भारती, प्यारेलाल प्रजापति, अजय कुमार, जिलारूप, सरिता देवी, जगेश कुमार, निर्मला देवी, संगीता देवी, नीतू देवी, आरती पटेल, अनिकेत कुमार, दीनानाथ, शिवकुमार राय, जयकुमार, सीमा गुप्ता, विनोद कुमार, राजकुमार, मनोज सिंह, बुच्चन राम, अंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






