बड़ी खबर

Home » शिक्षा » NEET UG 2026 Re-exam: परीक्षा शहर की जानकारी जारी, उम्मीदवार तुरंत करें चेक

NEET UG 2026 Re-exam: परीक्षा शहर की जानकारी जारी, उम्मीदवार तुरंत करें चेक

NEET UG 2026 Re-exam: नई दिल्ली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए परीक्षा शहर (Exam City Intimation Slip) की जानकारी जारी कर दी है। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपने परीक्षा शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

NTA द्वारा जारी परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) उम्मीदवारों को यह जानकारी देती है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा। हालांकि, यह एडमिट कार्ड नहीं है और इससे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या (Application Number), जन्मतिथि और सुरक्षा पिन की मदद से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर परीक्षा शहर की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द अपने परीक्षा शहर की जांच कर यात्रा और अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें।

गौरतलब है कि NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक ऑफलाइन (पेन और पेपर मोड) में होगी। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Varanasi News :- ग्राम प्रधान की अनोखी पहल बनी मिसाल, विकास में सहयोग देने वालों का किया सम्मान

हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाहें भी सामने आई थीं, जिन्हें NTA ने पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NTA के अनुसार, री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट NEET NTA से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी फर्जी दावे या अफवाह पर विश्वास न करें। परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। परीक्षा शहर की जानकारी मिलने के बाद अब उम्मीदवार अपनी यात्रा और परीक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित कर सकते हैं।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग